Weekly Rashifal (22 To 28 June 2025): साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, मेष राशि के जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। वृष राशि के जातक की, इस वीक मीडिया व आईटी जाँब में प्रोमोशन की व्यवस्था बन सकती है। मिथुन राशि की परिवार संग धार्मिक यात्रा हो सकती है। वृश्चिक राशि वाले लोग इस सप्ताह जमीन खरीद सकते हैं। यहां से आप अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल पढ़ें-
साप्ताहिक राशिफल 22 जून से 28 जून 2025 तक-
1) मेष- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है।जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। गुरुवार तक व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। सिंह व मीन राशि का सहयोग ले सकते हैं।गुरुवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।
2) वृष- इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में मंगलवार के बाद लाभ होगा। इस वीक मीडिया व आईटी जाँब में प्रोमोशन की व्यवस्था बन सकती है।नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें। गुरुवार को गाय को केला खिलाएं।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
3) मिथुन- इस सप्ताह छात्र अपने अध्ययन में नए कार्य की योजना पूर्ण कर लेंगे। परिवार संग धार्मिक यात्रा हो सकती है।हरा रंग शुभ है। गुरुवार के बाद धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।तिल का दान करें।
4) कर्क- इस वीक आप व्यवसाय सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र अपने कॅरियर में सफल रहेंगे। विष्णु उपासना करते रहें।सफेद व लाल रंग शुभ है।व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे।प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें।उड़द का दान करें।
5) सिंह- इस सप्ताह शिक्षा में विशेष प्रगति है। वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहना होगा। मंगलवार व बुधवार को चन्द्र गोचर राजनीति में लाभान्वित कर सकते हैं।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।इस सप्ताह जाँब सम्बंधित रुके धन को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।राजनीति में सफलता है।
6) कन्या- इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। पॉलिटिक्स में पोजीशन बेहतर रहेगा।माता पिता का आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा होगी। व्यवसाय में प्रगति करेंगे।हरा व नीला रंग शुभ है।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
7) तुला- इस सप्ताह व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।बुध व शुक्र जाँब में लाभ प्रदान करेंगे।विष्णु जी की पूजा करते रहें। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग विशेष लाभ करेगा।शनिवार को धन का आगमन होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है।गाय को हरा चारा खिलाते रहें।
8) वृश्चिक- जाँब में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह परिवार संग यात्रा से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह जमीन खरीद सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।आर्थिक सुख में अनुकूलता के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें।
9) धनु- मंगलवार के बाद व्यवसाय में प्रभाव कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।शुक्रवार को जाँब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। व्यवसाय में गुरु व शनि गोचर से लाभ है। सफेद व पीला रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
10) मकर- शुक्र व बुध लाभ देंगे।शनि इस राशि के स्वामी होकर तृतीय गोचर में हैं।बुध अनुकूल हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मङ्गल प्रधान राशि मेष में हैं। इस सप्ताह गुरु व बुध कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जाँब करने वाले इस सप्ताह उन्नति करेंगे।नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करते रहें।
11) कुम्भ- शिक्षा में सफलता मिलेगी। मंगलवार से गुरुवार के मध्य कई रुका कार्य प्रारंभ होगा।माता दुर्गा जी की नियमित पूजा करें।सफेद व हरा रंग शुभ है। चन्द्र के मेष गोचर से सप्ताह के प्रथम दो दिन जाँब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा।गाय को पालक खिलाएं।तिल का दान करें।
12) मीन- इस सप्ताह के प्रथम तीन दिन जाँब में विवादों से बचना होगा। छात्र कॅरियर में लाभान्वित होंगे।मंगलवार के बाद आर्थिक सुख में भी सफलता है। जाँब सम्बन्धित रुके धन के आगमन में प्रगति हो सकती है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें।
