Weekly Horoscope (12 October To 18 October 2025): सूर्य, शुक्र कन्या राशि में, मङ्गल बुध तुला, राहु कुम्भ, शनि मीन, गुरु चन्द्रमा मिथुन, केतु सिंह, सूर्य शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करके एक माह इस राशि में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करते रहते हैं। इस सप्ताह 17 अक्टूबर के बाद सूर्य सप्तम राशि तुला में जाकर आर्थिक समृद्धि के मार्ग प्रशस्त करेंगे। इस वीक मेष व कर्क राशि के लोग जाँब व बिजनेस में प्रोग्रेस करेंगे। श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करना बहुत ही लाभकारी होगा। तुला व मकर के व्यक्ति रियल स्टेट में निवेश कर सकते हैं। राजनीति से सम्बद्ध जन पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आइए अब जानते हैं सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल-
सप्ताहिक राशिफ़ल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक-
मेष
छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन के आगमन की संभावना रहेगी। मीडिया में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। लव लाइफ में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।।
वृष
धन का अनायास व्यय होगा। स्टूडेंट्स अपने कैरियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस में जीवन साथी के भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग शुभ है। श्री हनुमान जी के मंदिर में उनके विग्रह की 03 परिक्रमा करें व कपूर जलाए।
मिथुन
राजनीति से सम्बद्ध जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जाँब में उन्नति होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगा।हरा रंग समृद्धि कारक है। गाय को गुड़ खिलाना पुण्य दायी हैें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करे।
कर्क
व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मीडिया और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिये सफल और भाग्यवृद्धि कारक समय है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। भाग्य वृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा करें।
सिंह
छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आई टी और मीडिया फील्ड में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी । लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
कन्या
धार्मिक कार्यों में रुचि से मन प्रसन्न रहेगा। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी।आईटी और फ़िल्म फील्ड के जातक अपने काम में उन्नति करेंगे। छात्रों के प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा। हरा रंग शुभ है।
तुला
आईटी फील्ड में कार्य करने वाले जातकों को अपने कार्यों में संघर्ष करना होगा। धन का व्यय होगा। छात्र अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक
आई टी तथा बैंकिंग के लोग अपने कैरियर को इस वीक नया मोड़ देंगे। आज आफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंग। सफेद रंग शुभ है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।
धनु
सफलता की प्राप्ति होगी।आईटी, बैंकिंग फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छा रहना चाहिए। पीला रंग शुभ है। बहते जल में कोयला प्रवाहित करें। मानसिक तनाव व क्रोध से बचें। हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।
मकर
छात्रों को परिश्रम करना होगा। बैंकिंग और आई टी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर नहीं देंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। नीला रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी। गरीबों में अन्न का दान करें। शंकर जी की उपासना करें।
कुंभ
जाँब चेंज के अवसर बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगी। हरा शुभ रंग है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए।गरीबों में अन्न का दान करें। शनि कई दिनों से लंबित कार्यों को पूर्ण कराएंगे। माता दुर्गा जी के 108 नाम का जप करें।
मीन
छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और फ़िल्म से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है। हेल्थ अच्छी रहेगी लेकिन श्वांस के रोगी चिंतित रहेंगे। सफेद रंग समृद्धि कारक है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। अन्न का दान करें।
