Weekly Rashifal, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल 25 Sept To 1 Oct 2023: सितंबर का आखिरी सप्ताह परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi 2023) के साथ शुरू हो रहा है। ये एकादशी 25 सितंबर दिन सोमवार को पड़ रही है। इसे पद्मा एकादशी (Padma Ekadashi 2023) भी कहते हैं। इसके अलावा इस सप्ताह प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat September 2023) भी पड़ेगा। साथ ही पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2023 Start Date) की शुरुआत भी इसी हफ्ते 29 सितंबर से होने जा रही है। इसके अलावा बुध का राशि परिवर्तन भी होगा। जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।
Weekly Horoscope In Hindi
मेष राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति के साथ आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। मंगलवार के बाद का समय प्रगति का है। गुरुवार से शुक्रवार तक वाहन ले सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।छात्र सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।
वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप अपने कार्य को विस्तार दे सकते हैं। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में गुरुवार के बाद लाभ होगा। शुक्रवार के बाद जॉब चेंज की पूरी योजना बन जाएगी। नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त पढ़ते रहें।
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल
आपके मन में कई दिनों से चली आ रही व्यावसायिक योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। गुरुवार व शनिवार को मित्रों संग धार्मिक यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद रंग शुभ है। जॉब में उन्नति है। श्री सूक्तम का पाठ करें।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल
मंगलवार व गुरुवार को धार्मिक क्रिया कलापों में व्यस्त रहेंगे। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रोत्साहित करेगा। प्रतिदिन गाय को पालक खिलाएं।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
मंगलवार व शनिवार को जॉब में अपने कार्य के प्रति सचेत रहना होगा। व्यवसाय में कर्क व मेष राशि के लोग लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। इस सप्ताह किसी विशेष सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। पिता का प्रतिदिन आशीर्वाद लें।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
बहुत दिनों के बाद जॉब को लेकर प्रसन्ता रहेगी।व्यवसाय बेहतर रहेगा। तुला व वृष राशि की सहायता लें। धन का आगमन होगा। गुरुवार व शुक्रवार को वाहन क्रय कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। कन्या व मिथुन राशि के जातक लाभ प्रदान करेंगे। श्री विष्णु जी की पूजा करते रहें। धन का व्यय घर गृह निर्माण में होगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। छात्र अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे। भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। मंगलवार के बाद का समय जॉब के लिए बेहतर है। पीला व आसमानी रंग शुभ है। हनुमान चालीसा व सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें।
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल
इस वीक स्वास्थ्य कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। व्यवसाय में धन आगमन से खुश रहेंगे। कर्क व सिंह राशि से लाभ है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जॉब करने वाले भी उन्नति करेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल
व्यवसाय में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की पूजा करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मकर व कन्या राशि से लाभ मिलेगा। जॉब को लेकर समय अनुकूल है। हनुमान जी की उपासना करें।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह व्यवसाय में धन आगमन होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सप्ताह के अंतिम दो दिनों में स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लाल रंग शुभ है।व्यवसाय में प्रगति होगी। श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
