अध्यात्म

Vighneshwar Chaturthi Vrat Katha: विघ्नेश्वर चतुर्थी व्रत कथा, यहां सुनें सुंदर ब्राह्मण और वामदेव जी की कहानी

Vighneshwar Chaturthi Vrat Katha (विघ्नेश्वर चतुर्थी व्रत कथा): आज विघ्नेश्वर चतुर्थी है और आज का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन पूजा करने से कार्यों में सफलता, बुद्धि-विवेक और सौभाग्य की प्राप्ति मानी जाती है। आज के दिन विघ्नेश्वर चतुर्थी की कथा भी जरूर पढ़नी चाहिए। यहां से आप विघ्नेश्वर चतुर्थी व्रत कथा देख सकते हैं।

Image

विघ्नेश्वर चतुर्थी व्रत कथा (pic credit: canva)

Vighneshwar Chaturthi Vrat Katha (विघ्नेश्वर चतुर्थी व्रत कथा): विघ्नेश्वर चतुर्थी की पौराणिक कहानी के अनुसार, अवन्ती नगरी में सुदंत नाम का एक ब्राह्मण रहता था। वह सभी शास्त्रों में पारंगत था। उसकी पत्नी का नाम विलासिनी था, वह भी अत्यन्त पतिव्रता। सुदंत अवंती के राजा बृहद्रथ का पुरोहित था। राजा को धर्म के अनुसार राज्य चलाने का शिक्षा सुदंत ही देता था। वैसे तो सुदंत के जीवन में कोई परेशानी नहीं थी लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी।

अनेक उपचार आदि करने के बाद भी जब सुदंत को संतान की प्राप्ति नहीं हुई तो वह अपनी पत्नी के साथ वन में जाकर तपस्या करने लगा। बहुत समय बाद जंगल में महामुनि वामदेव जी आए और उन्होंने सुदन्त से इस तपस्या का कारण पूछा। सुदंत ने उन्हें पूरी बात सच-सच बता दी। वामदेवजी ने सुदंत से कहा ‘संतानहीन व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष नहीं मिलता।’

तब सुदंत ने वामदेवजी ने अपनी परेशानी का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि ‘तुम अवन्ती नरेश बृहद्रथ के पुरोहित थे, इसलिए जाने-अनजाने में उनसे जो पाप हुए, उसका फल तुम्हें भी भोगना पड़ रहा है। यही कारण है कि तुम्हारी कोई संतान नहीं है।’ तब सुदंत ने अपनी समस्या के समाधान के बारे में वामदेवजी से पूछा।

तब वामदेव जी ने कहा ‘तुम भगवान श्रीगणेश के भक्त हो जाओ और उनकी पूजा करो।’ इसके बाद वामदेवजी ने सुदंत को श्रीगणेश का एकाक्षर मंत्र प्रदान किया। वह मंत्र पाकर सुदंत नगर को लौट आया और राजा बृहद्रथ को पूरी बात बताई। राजा ने पूरे राज्य में चतुर्थी व्रत की घोषणा कर दी। इस तरह सभी चतुर्थी तिथि का व्रत करने लगे।

इसके बाद सबसे पहले पौष मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि आयी। राजा और सुदंत सहित सभी ने उस व्रत का पालन किया। इस व्रत के प्रभाव से सुदन्त की धर्मपत्नी गर्भवती हो गयी और उसने एक सुन्दर व दीर्घायु पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद धरती पर सभी लोग शुक्ल व कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर गणेश जी का व्रत करने लगे। उस व्रत के प्रभाव से सभी लोग निरोगी, सुखी रहे लगे। तभी से ये व्रत किया जा रहा है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article