Vighneshwar Chaturthi Kab Hai December 2025 Mein: दिसंबर माह में आने वाली पौष मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विशेष रूप से विघ्नेश्वर चतुर्थी कहा जाता है। विघ्नेश्वर चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन करना अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चंद्रमा देखने से व्यक्ति पर झूठे कलंक या आरोप लगने का खतरा हो सकता है। हालांकि, दिसंबर में आने वाली इस चतुर्थी की डेट को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन है। इसलिए आप यहां से इसकी सही डेट और साथ ही पूजा के समय की जानकारी ले सकते हैं।
विघ्नेश्वर चतुर्थी 2025 डेट
साल 2025 की अंतिम विनायक चतुर्थी के लिए पौष शुक्ल चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 23 दिसंबर 2025 को दोपहर में 12 बजकर 12 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 24 दिसंबर 2025 को दोपहर में 1 बजकर 11 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, दिसंबर की विनायक चतुर्थी का व्रत 24 दिसंबर दिन बुधवार को है।
विघ्नेश्वर चतुर्थी 2025 पूजा मुहूर्त
विनायक चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा दोपहर में की जाती है। 24 दिसंबर को इसकी पूजा का शुभ समय दिन में 11 बजकर 19 मिनट से दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक है। यानी आपको पूजा करने के लिए कुल 2 घंटे मिलेंगे। इसके अलावा उत्तम मुहूर्त 11:03 ए एम से लेकर दोपहर 12:21 पी एम तक है और ब्रह्म मुहूर्त 05:22 ए एम से लेकर 06:16 ए एम तक है। विघ्नेश्वर चतुर्थी के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है।
विघ्नेश्वर चतुर्थी का महत्व
विघ्नेश्वर चतुर्थी के दिन गणेश पूजन से कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं। विद्यार्थियों और ज्ञान-साधकों के लिए यह दिन विशेष फलदायी माना जाता है। विवाह, व्यापार, यात्रा या किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए यह तिथि शुभ मानी जाती है। इस दिन उपवास और भक्ति से मन को शांति और सकारात्मकता मिलती है।
