Budhvar Ganesh Pooja: बुधवार को करें भगवान गणेश का व्रत, देखें क्या है विधि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2020, 04:46 PM IST

Budhvar Vrat Vidhi: भगवान गणेश का व्रत करने से सुख-समृद्धि मिलती है। बुधवार को गजानंद के लिए व्रत किया जाता है। इस दिन पूजा करने के लिए विशेष विधि का प्रयोग किया जाता है। यहां वीडियो देख सकते हैं।

शास्त्रों के अनुसार बुधवार का व्रत करने से भगवान गणेश को प्रसन्न किया जा सकता है। इस व्रत को नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार किया जाता है। बुधवार के व्रत को लगातार सात हफ्तों तक किया जाना लाभकारी माना जाता है। इस व्रत को विधि के अनुसार करने से माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न  किया जा सकता है। माता लक्ष्मी को धन-धान्य की देवी कहा जाता है। इस दिन प्रातः काल उठकर स्नान करने के बाद गणेश जी का पूजन किया जाता है। गणेश को हरे रंग की माला भी अर्पित की जाती है। साथ में दूर्वा घास अर्पित करना शुभ होता है। गणेश जी की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता है। इस दिन व्रत करने वाले विधि के अनुसार पूजा करें। विधि जानने के लिए वीडियो यहां देख सकते हैं। 

End of Article