अध्यात्म

2026 में वट सावित्री व्रत कब-कब है? नोट करें वट सावित्री अमावस्या और वट सावित्री पूर्णिमा 2026 की सही तारीख

Vat Savitri 2026 Mein Kab Hai: सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। इस साल का वट सावित्री व्रत तो सबने मनाया है, लेकिन अगले साल ये किस दिन मनाया जाएगा इस बात की जानकारी हम आपको यहां देंगे।

Image

2026 में वट सावित्री व्रत कब-कब है? (pic credit: iStock)

Vat Savitri 2026 Mein Kab Hai: शास्त्रों अनुसार वट सावित्री व्रत में वट का मतलब बरगद का पेड़ है तो वहीं सावित्री भारतीय संस्कृति की अत्यंत पतिव्रता स्त्री हैं। सावित्री वो हैं, जिन्होंने यमराज को अपने पति के प्राण वापस देने पर मजबूर कर दिया था। मान्यता है कि जो सुहागिन स्त्री वट सावित्री व्रत की पूजा करती है उसके पति की लंबी आयु की प्राप्ति होती है। ऐसे में आप यहां से जानें कि अगले साल यानी साल 2026 में वट सावित्री व्रत कब-कब मनाया जाएगा।

साल में दो बार क्यों मनाया जाता है वट सावित्री व्रत?

वट सावित्री व्रत साल में दो बार मनाया जाता है। पश्चिम भारत में ये व्रत ज्येष्ठ पूर्णिमा को मनाया जाता है तो वहीं उत्तरी भारत में इसे ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को मनाया जाता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन रखे जाने वाले वट सावित्री व्रत को वट सावित्री पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, वहीं ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को रखे जाने वाले व्रत को वट सावित्री अमावस्या कहते हैं। नारद पुराण के अनुसार वट सावित्री का व्रत ज्‍येष्‍ठ अमावस्‍या या ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा दोनों ही दिन रखा जा सकता है। यहां से आप इन दोनों की की तारीख जान सकते हैं।

वट सावित्री अमावस्या कब है 2026

अगले साल वट सावित्री अमावस्या 16 मई 2026 को मनाई जाएगी। असल में अमावस्या तिथि 16 मई 2025 को सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर शुरू होकर 17 मई 2026 को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा। लेकिन उदयातिथि के अनुसार ये 16 मई को ही मनाया जाएगा।

वट सावित्री पूर्णिमा कब है 2026

साल 2026 में वट सावित्री पूर्णिमा 29 जून 2026 को है। पूर्णिमा तिथि 29 मई 2025 को सुबह 3 बजकर 6 मिनट पर शुरू होकर 30 मई 2026 को सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान वट सावित्री पूर्णिमा व्रत मनाया जाएगा।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article