Vaastu tips: बहुत काम का है पुष्पा फिल्म में दिखाया लाल चंदन, शत्रु से लेकर वास्तु दोष तक करता है दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2022, 12:59 PM IST

Read Sandalwood Vastu tips: लाल चंदन या रक्त चंदन के उपयोग से आप भी इसके अनगिनत लाभ, जैसे व्यापार में तरक़्क़ी, विरोधी शत्रु वास्तु दोष को ठीक कर सकते है। जानिए ज्योतिष में लाल चंदन की भूमिका और उपयोग।

Vaastu tips: बहुत काम का है पुष्पा फिल्म में दिखाया लाल चंदन, शत्रु से लेकर वास्तु दोष तक करता है दूर
Photo Credit: Times of India

Red sandalwood: हाल ही में रिलीज हुई फ़िल्म पुष्पा से चर्चा में आने वाला लाल चंदन, ज्योतिष शास्त्र में अहम भूमिका निभाता है। भारत में ज्योतिष शास्त्र व हिंदू मान्यताओं के अनुसार ऐसा बताया गया है कि लाल चंदन घर में खुशियां सुख शांति संम्पन्नता लाता है। इसके इस्तेमाल से जीवन में अपार सुख प्राप्त होता है। लाल रंग का होने की वजह से इसे रक्त चंदन भी कहते हैं।

 पूजा-पाठ में इसका विशेष प्रयोग होता है। धार्मिक कार्यो पूजा पद्धतियों व तांत्रिक कार्यो में भी इसका प्रयोग किया जाता है। आज हम जानेंगे, लाल चंदन से जुड़े चमत्कारी उपायों के बारे में।

लाल चंदन से जुड़े ये चमत्कारी उपाय देंगे कई लाभ

  • तांत्रिक प्रयोगों में लाल चंदन की माला को बहुत उपयोगी माना जाता है। लाल चंदन की माला से मां काली के सिद्ध मंत्रों का जाप करने से जीवन की हर कठिनाई को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा, हर शुक्रवार मां लक्ष्मीी को लाल चंदन का टीका लगाएं इससे घर पर सुख-समृद्धि का आगमन होता है.
  • आपको अपने घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए चन्दन का चूरा, अश्वगंधा और गोखरूचूर्ण में कपूर मिलाकर लगातार 40 दिन तक हवन करना चाहिए। इससे घर का वास्तुदोष तो दूर होता ही है साथ सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।
  • अगर आप चाहते है कि आपके व्यापार में निरन्तर प्रगति बनी रही है तो मंगलवार के दिन 11 पीपल के पत्ते लेकर लाल चन्दन से प्रत्येक पत्ते पर राम-राम लिखें और हनुमान मन्दिर में चढ़ा दें। गुप्त तरीके से शुद्धता व नियमितता से ऐसा करें।
  • यदि आपको विरोधी या शत्रु परेशान कर रहें है तो भोज पत्र के ऊपर लाल चंदन से शत्रु का नाम लिखकर शहद में डुबो देने से शत्रु परेशान करना बन्द कर देते हैं।
  • मंगलवार के दिन लाल चंदन, लाल गुलाब के फूल और रौली लाएं, इन सब वस्तुओं को लाल कपड़े में बांधकर तिज़ोरी या द्रव्य रखने के स्थान पर रख दें। इससे आपको धन लाभ शुरू हो जाएगा। इस टोटके को प्रत्येक छ: महीने के बाद दोबारा करें।
  • जिनका सूर्य कमजोर होता है उन्हें लाल चंदन का टीका माथे पर लगाने से अच्छे फल और जीवन में अनुकूल प्रभाव मिलने लगते हैं। साथ ही सूर्य बलि अवस्था में प्रभावी होता है।

लाल चंदन से जीवन के अन्य कार्य आप संपन्न कर सकते हैं. हालाँकि, इसका उपयोग ध्यान पूर्वक ही करना चाहिए।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

End of Article