अध्यात्म

Vastu Tips: घर से तुरंत हटा दें ये पेड़-पौधे, वरना कंगाली से हो जाएंगे बर्बाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 07:51 PM IST

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का विशेष महत्व होता है। लेकिन कुछ ऐसे भी पौधे होते हैं, जिन्हें घर पर रखना अशुभ माना गया है। इन पौधों से नकारात्मकता फैलती है और आर्थिक संपन्नता में कमी आती है। इसलिए आज ही सुख और शांति के लिए इन पौधों को घर से हटा दें।

Image

नकारात्मकता फैलाते हैं ये पौधे, आज ही करें घर से बाहर

KEY HIGHLIGHTS
  • घर पर नकारात्मकता फैलाते हैं कांटेदार पौधे
  • मेहंदी के पौधे से नकारात्मक शक्तियों का होता है प्रवेश
  • घर पर भूलकर भी न लगाएं पीपल का पौधा

Vastu Tips for Plants: पेड़-पौधों से वातावरण शुद्ध होता है और इससे घर की सुंदरता बढ़ती है। साथ ही आर्थिक उन्नति और तरक्की के लिए भी वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर लगे पेड़-पौधों से आर्थिक स्थिति जुड़ी होती है। कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं जिनसे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है तो वहीं कुछ पौधे नकारात्मकता भी फैलाते हैं। यदि आपके घर पर भी ये नकारात्मक पौधे हैं तो इससे धन हानि हो सकती है। इसलिए आज ही तुरंत इन्हें घर से हटा दें। जानते हैं किन पौधों के घर पर लगाना माना गया है अशुभ।

कैक्टस- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कभी भी कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे जीवन में कई परेशानियां हो सकती है। इसके साथ ही घर पर कांटेदार वाले कोई भी पेड़-पौधे नहीं लगाने चाहिए। इससे नकारात्मक उर्जा बहुत तेजी से बढ़ती है।

पीपल - हिंदू धर्म में पीपल को बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। लेकिन घर पर पीपल का पेड़ या पौधा लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इतना ही नहीं अगर घर पर खुद से भी पीपल का नन्हा पौधा निकल आए तो इसे धार्मिक विधियों के अनुसार हटा देना चाहिए। लेकिन भूलकर भी इसे तोड़ने या उखाड़ने की गलती ना करें।

बोनासई- बोनसाई का पौधा भी दिखने में बेहद खूबसूरत होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो इससे जीवन चक्र बाधित होती है और नौकरी-व्यापार में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कपास- कपास का पौधा दिखने में बेहद खूबसूरत होता है और इसलिए लोग इसे अपने घर पर लगाना चाहते हैं। लेकिन यदि आप इसे घर के भीतर लगाते हैं तो इससे नकारात्मकता फैल सकती है। इसलिए यदि आप कपास का पौधा लगाना चाहते हैं तो इसे कभी भी घर के भीतर नहीं लगाएं।

मेहंदी- हिंदू धर्म में मेहंदी को बहुत ही पवित्र माना गया है। कई शुभ-मांगलिक मौके पर इसका प्रयोग किया जाता है और पूजा-पाठ में भी मेहंदी को श्रृंगार के रूप में देवी को अर्पित करने की परंपरा है। लेकिन घर पर मेहंदी का पौधा लगाने से मानसिक शांति और वातावरण पर इसका प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मेहंदी का पौधा जिस घर पर होता है वहां नकारात्मक शक्तियों के प्रवेश की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

घर पर सकारात्मकता, आर्थिक संपन्नता सुकून और शांति बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र के इन पेड़-पौधों को कभी न लगाएं। यदि आप इन पेड़-पौधों को घर पर लगाते हैं अशुभ परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article