अध्यात्म

Vastu For Good Sleep: क्या आप नींद ना आने से हैं परेशान, तो ये वास्तु उपाय आ सकते हैं काम

पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार आप घर में छोटे-मोटे बदलाव करके नींद ना आने की समस्या से निपट सकते हैं। जानिए अच्छी नींद के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय।

Image

Vastu Tips For Good Sleep

Vastu Tips For Good Sleep: नींद न आने की प्रॉब्लम आज के समय में आम हो गई है। कई लोग नींद लाने के लिए दवाओं का भी सहारा लेते हैं जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। क्योंकि दवाओं का अधिक सेवन शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है। तो ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए और क्या उपाय कर सकते हैं इस बारे में आप इस आर्टिकल में जानेंगे। पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार अच्छी नींद के लिए आप वास्तु के ये उपाय अपना सकते हैं।

1 - आपका आवास वास्तु अनुरूप हो। साउथ वेस्ट भारी रहे। नार्थ ईस्ट में खाली जगह छोड़कर जल की व्यवस्था करें। वहां खाली स्थान पर ध्यान करें।मानसिक तनाव न हो इसके लिए पर्याप्त म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स हो।

2-नींद का सम्बंध चन्द्रमा से है। भगवान कृष्ण के बालस्वरूप की तस्वीर घर में अवश्य हो। उस रूप को देखने व उसमें खो जाने से ही बेहतर नींद आ जाएगी।

3- घर के अंदर कूड़ा व गंदगी एकदम मत हो। गंदगी से नींद में बाधाएं आती हैं।

4-यदि दाम्पत्य जीवन व परिवार में क्लेश है तो आप चैन की नींद नहीं सो सकते हैं। घर में सुंदरकांड का पाठ होता रहे।

5- बेड रूम में दर्पण मत हो। दर्पण रखना बहुत दोषपूर्ण है। बेड रूम में दर्पण रखना मानसिक तनाव व अनिद्रा का मुख्य कारण है।

6- आपके घर की दीवार का इनटीरियर बहुत ही अट्रैक्टिव हो। बेड रूम में खूबसूरत पेंटिंग रखिये। सुगन्धित इत्र की महक से घर महकता हो। सुगन्ध से शुक्र स्ट्रांग होता है।

7- आईना घर में कम रखें। दर्पण देखकर तुरन्त पर्दे से ढक दें। यदि आपके कमरे में आपकी तस्वीर दर्पण में दिखती है तो नींद में बाधा व अशांति आती है।

8-नर्मदेश्वर या पारद के शिवलिंग पर जलाभिषेक करके उस जल को पीने से तथा सायंकाल वहां दीपक जलाने से मानसिक शांति आती है।

9-एक अलग रूम संगीत के वाद्य यंत्रों का हो। कुछ पल वहां मित्रों के साथ संगीतमय भजन व नृत्य के संग गुजारें।

10- घर में लड्ड़ू गोपाल की मूर्ति हो। भगवान कृष्ण को समय समय से भोग लगाते रहें। उनकी भक्ति मिलते ही वह आपके जीवन रथ के सारथी बन जाएंगे उससे स्थितिप्रज्ञता आएगी।

11- फूलों की सजावट घर पर करते रहें। घर में रातरानी के पेड़ की खुशबू बेड रूम तक जाती रहे।

12- बीम के नीचे मत सोएं।

13-अपने प्रत्येक रूम वास्तु अनुरूप क्रिस्टल व पिरामिड रखें।

14-हर घर के नार्थ ईस्ट की दीवार में घड़ी रखें। याद रहे घर मे रखी घड़ी कभी बंद न हो। जैसे ही बंद हो उसको ठीक करें या नयी घड़ी रखें। यह अच्छे समय का सूचक है। घड़ी के बगल में खूबसूरत नेचर वाली पेंटिंग लगी हो तो और बेहतर है।

15-क्रोध व तनाव अच्छी नींद के शत्रु हैं। घर की छत पर फूलों का सुंदर परिवार बनाएं। गमलों में सुंदर पुष्प सुसज्जित व पल्लवित होकर खिलते रहें।वहां शाम के समय टहलें ताकि दिन का तनाव कम हो और रात में अच्छी नींद आये।

16-घर के अंदर तुलसी व शमी का पेड़ अवश्य हों। तुलसी को जल देने से मानसिक शांति मिलती है।

17-घर में कहीं भी नटराज या तांडव करते भगवान शिव की मूर्ति मत हो। महाभारत युद्ध की तस्वीर मत हो।

18-घर के मंदिर में शिव परिवार की की छोटी मूर्ति रखने से सुख शांति आती है। वहां सायंकाल दीप जलाएं।

इस प्रकार हम वास्तुनुरूप छोटे छोटे उपाय करके अपने जीवन को तनाव मुक्त कर सकते हैं। तनाव मुक्त व संतोषप्रद जीवन ही अच्छी नींद दिला पायेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article