अध्यात्म

Vaman Dwadashi Upay 2023: वामन द्वादशी के दिन करें ये उपाय, संतान सुखी की होगाी प्राप्ति

Vaman Dwadashi Date 2023: हिंदू धर्म में वामन द्वादशी का बहुत महत्व है। इसे वामन जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के पांचवे अवतार वामन देव की पूजा की जाती है। भगवान के इस रूप की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। कब है वामन द्वादशी। इस दिन किन उपायों को करने से मिलता है लाभ। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Vaman Dwadashi Upay

Vaman Dwadashi Upay 2023: वैदिक पंचांग के अुसार हर साल भादव महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को वामन द्वादशी मनाई जाती है। इसे वामन जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस साल वामन द्वादशी 26 सितंबर 2023 मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार वामन देव की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान वामन की पूजा करने से साधक को सारे बुरे कर्मों से छुटकारा मिल जाता है। इस दिन विधि- विधान से वामन भगवान और विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। इसके साथ ही विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी किया जाता है। ऐसा करने से साधक के मन की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है। वामन द्वादशी के दिन पूजा- अर्चना करने से संतान सुख की भी प्राप्ति होती है और साधक को शुभ फल मिलते हैं। आइए जानते हैं वामन जयंती के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

इन उपायों को करें

उन्नति के लिए करें ये उपाय

वामन द्वादशी के दिन बिजनेस में तरक्की पाने के लिए भगवान वामन को नारियल में यज्ञोपवीत धार लपेटकर उनके चरणों में अर्पित करें। ऐसा करने से आपको आपके कारोबार में सफलता मिलेगी।

लड्डू का भोग

भगवान वामन को इस दिन लड्डू का भोग लगााने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही ऐसा करने से साधक को मन की शांति प्राप्त होगी।

कांसे के बर्तन में जलाएं दीपक

वामन द्वादशी के दिन कांस के बर्तन में दीपक जलाने से घर के कलेशों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही वामन भगवान की कृपा से साधक के घर परिवार में सुख, समद्धि आती है।

निरोगी काया के लिए

अच्छी सेहत और निरोगी काया के लिए वामन द्वादशी के दिन भगवान को शहद चढ़ाकर उसका रोज सेवन करें। ऐसा करने से साधक को निरोगी काया मिलती है। इसके साथ शरीर के कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।

भगवान का अभिषेक

इस दिन भगवान वामन देव की प्रतिमा का दूध से अभिषेक करें। इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में दूध डालकर भगवान वामन की मूर्ति का अभिषेक करें। ऐसा करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article