UAE Ram Mandir Celebration: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में होने वाले रामलला के कपाट खुलने के समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। पूरी दुनिया की निगाहें राम मंदिर के कपाट खुलने पर टिकी हुई हैं। यह दिन कई देशों में भी मनाया जाता है। हालांकि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 14 फरवरी की तैयारी में जुटा हुआ है। दरअसल संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन भी 14 फरवरी 2024 को भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर बनाने वाली संस्था बीएपीएस स्वामीनारायण ने उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। आइए जानते हैं इस मंदिर की विशेषता।
अध्यात्म
UAE Ram Mandir Celebration: अबूधाबी में बना पहला हिंदू मंदिर, जानिए इसकी विशेषता और उद्घाटन की तारीख
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated Jan 13, 2024, 05:05 PM IST
