अध्यात्म

Rudraksha Tips: पति- पत्नी के बीच है झगड़ा तो ये रुद्राक्ष करेगा काम, शिव और शक्ति का मिलता है आशीर्वाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 07:58 AM IST

Rudraksha Tips: रुद्राक्ष को किया जाता है लाल धागे में हृदय चक्र पर धारण। हृदय से मस्तिष्क की तरंगों तक पहुंचता है रुद्राक्ष का प्रभाव। शिव पार्वती की आराधना कर पति− पत्नी जोड़े में करें दो मुखी रुद्राक्ष को धारण। मानसिक शांति के साथ जीवन में आती है संपन्नता भी। सोमवार को करें धारण।

Image

पति पत्नी के बीच मधुरता लाता है दो मुखी रुद्राक्ष

KEY HIGHLIGHTS
  • हरिद्वारी रुद्राक्ष को होता है सबसे बेस्ट
  • मानसिक शांति और समृद्धि देता है रुद्राक्ष
  • पति− पत्नी जोड़े से करें दो मुखी रुद्राक्ष धारण

Rudraksha Tips: पति- पत्नी का रिश्ता इमली की तरह खट्टा मीठा होता है। जीवन भर के साथ में छोटी मोटी नोक झोक चलती ही रहती है लेकिन अगर ये नोक झोक ज्यादा लंबी चल जाए या गंभीर हो जाए तो अहंकार की भट्टी इस रिश्ते को सुलगा कर अलगाव तक ले आती है। एेसे में काम आते हैं समझदारी के साथ ही कुछ विशेष उपाय जाे सात जन्मों के इस रिश्ते को साधने के लिए पुल की तरह ही काम आते हैं। विशेष उपायों में से एक महत्वपूर्ण उपाय है दो मुखी रुद्राक्ष, जिसे धारण करने से शिव और पार्वती की कृपा मिलती है और रिश्ते में मधुरता बढ़ती है।

दो मुखी रुद्राक्ष को अर्ध नारिश्वर का स्वरूप माना जाता है। इसे धारण करने वाले से शिव− पार्वती प्रसन्न् होते हैं। ये पति पत्नी के रिश्ते में मधुरता तो लाता ही है साथ ही ये गोहत्या जैसे गहन पाप से भी मुक्ति दिलाता है। दो मुखी रुद्राक्ष धारण करने वाले का दिमाग शांत और संतुलित रहता है। इसको पहनने से बुद्धि जाग्रत होती है और घर सुख सुविधा से संपन्न् हो जाता है। यह रुद्राक्ष श्रद्धा और विश्वास का रूप है। दो मुखी रुद्राक्ष व्यापार कार्य में सफलता दिलाता है और सांसारिक एश्वर्य के द्वार खाेलता है। मन शांत रहता है तो घर में क्लेश का वास वैसे ही नहीं रहता है।

दो मुखी रुद्राक्ष की विशेषता

दो मुखी रुद्राक्ष में दो धारी होती हैं। यह नेपाल का काफी अच्छा माना जाता है लेकिन मिलता बहुत मुश्किल से है। साथ ही महंगा भी बहुत होता है। इसे बेहतर है कि दो मुखी रुद्राक्ष हरिद्वार (हिमालय) का लिया जाए। या फिर रामेश्वरम का भी ले सकते हैं। ये आसानी से मिल जाता है। यदि लेना चाहते हैं तो हरिद्वार के दो मुखी रुद्राक्ष को प्राथमिकता दें। ये शुभ फलदायक है।

कैसे धारण करें

पति- पत्नी जाेड़े से दो मुखी रुद्राक्ष को किसी भी उजियारे पक्ष के सोमवार को धारण कर सकते हैं। सोने की चैन या लाल धागे में इसे गले में धारण करना चाहिए। रुद्राक्ष को गले में इस प्रकार डालें कि ये आपके हृदय चक्र को स्पर्श करे। गंगाजल, कच्चे दूध आदि से शुद्ध करने के बाद इसे धूप दीप दिखाएं। ऊँ ह्लीं नमः का जाप करते हुए धारण करें और दोनों कम से कम पांच माला नमः शिवाय मंत्र की जपे। शिव स्त्रोत का पाठ भी जरूर करना धारण करने के दिन से ही आरंभ करें।

दो मुखी रुद्राक्ष की कीमत

नेपाली− 5,000 से 10,000 रुपये तक

हरिद्वारी (हिमालय)− 250 से 750 रुपये तक

रामेश्वरम्− 20 से 50 रुपये तक

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article