Tulsi Vivah Me Kya- Kya Chadaya Jata Hai (तुलसी विवाह में क्या- क्या चढ़ाया जाता है)
- सिंदूर
- बिंदी
- मेंहदी
- चुनरी
- हल्दी की गांठ
- केले के पत्ते
- चूड़ी
- साड़ी
- आलता
- केसर
- अक्षत
- कमलगट्टा
Tulsi Vivah Ke Puja Kaise Karen (तुलसी विवाह की पूजा कैसे करें)
तुलसी विवाह के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास में रंगोली बनाएं और तुलसी के पौधे को फूलों से सजाएं। इस दिन गन्ने और केले के पत्ते से तुलसी विवाह का मंडप बनाएं। मंडप बनाने के बाद तुलसी के पौधे पास साफ चौकी पर भगवान शालीग्राम को लाल कपड़ा बिछाकर स्थापित करें। उसके बाद तुलसी जी के सामने 11 घी के दीपक जलाएं और माता तुलसी भगवान शालीग्राम का गंठ बंधन करके शालीग्राम जी को हाथों में लेकर परिक्रमा करें। सुहाग का सामान अर्पित करने के बाद तुलसी जी और भगवान शालीग्राम की आरती करें और भोग लगाएं।
