अध्यात्म

Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह के दिन क्या करें क्या नहीं? जानिए पूरा नियम

Tulsi Vivah 2024 Dos And Don't: तुलसी विवाह के दिन भगवान शालीग्राम और तुलसी जी का विवाह किया जाता है। इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही होती है। ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी विवाह के दिन क्या करें और क्या नहीं।

Image

Tulsi Vivah 2024 Dos And Don't

Tulsi Vivah 2024 Dos And Don't: तुलसी विवाह हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन कराया जाता है। इस दिन पूरे विधि- विधान के साथ तुलसी माता और भगवान शालीग्राम का विवाह किया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 13 नवंबर 2024 को किया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि तुलसी का विवाह अपने आंगन में कराने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। भगवान शालीग्राम को भगवान विष्णु का ही रूप माना जाता है। इनकी पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होत है। शास्त्रों में तुलसी विवाह के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी विवाह के दिन क्या करें क्या नहीं।

Tulsi Vivah 2024 Dos (तुलसी विवाह के दिन क्या करें)

  • तुलसी विवाह के दिन स्नान के बाद तुलसी के पौधे को अच्छे से साफ करें।
  • इस दिन तुलसी माता को सिंगार का सामान चढ़ाएं।
  • तुलसी की जड़ों के पास और आंगन में रंगोली बनाएं।
  • शालीग्राम की शाली को गंगाजल से साफ करें और साफ चौकी पर तुलसी जी के बगल में स्थापित करें।
  • तुलसी विवाह के दिन गन्ने से छोटा सा मंडप जरूर बनाएं।
  • इस दिन दान करने का बहुत महत्व है तो आप अपनी क्षमतानुसार दान जरूर करें।

Tulsi Vivah Donts (तुलसी विवाह के दिन क्या ना करें)

  • तुलसी विवाह के दिन बेवजह धन खर्च ना करें।
  • इस दिन तामसिक भोजन का सेवन ना करें।
  • तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पत्ते ना तोड़ें
  • इस दिन किसी से भी वाद- विवाद ना करें।
  • तुलसी विवाह के दिन महिलाओं का अपमान ना करें।
  • इस दिन घर में आंगन में गंदगी ना रखें अच्छे से सफाई करें।

Tulsi Vivah Mahatav (तुलसी विवाह महत्व)

सनातन धर्म में तुलसी विवाह का बहुत ही अधिक महत्व है। घर के आंगन में तुलसी होने से घर में सुख, समृद्धि आती है। माता तुलसी की विधिवत पूजा करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। तुलसी विवाह के तुलसी जी और शालीग्राम भगवान की विधिवत पूजा करने से साधक को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही होती है तो वो यदि तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी और शालीग्राम भगवान का विवाह करवाते हैं तो शीघ्र ही उनके विवाह के योग बनते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article