अध्यात्म

Tulsi Vivah 2024 Muhurat Time: आज तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, जानिए तुलसी पूजा का सही टाइम

Tulsi Vivah 2024 Muhurat Time: तुलसी विवाह का आयोजन कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी के दिन करना शुभ माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Tulsi Vivah Shubh Muhurat 2024

Tulsi Vivah 2024 Muhurat Time (तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त 2024): तुलसी विवाह एक बेहद ही पवित्र और महत्वपूर्ण अनुष्ठान है जो कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी को संपन्न किया जाता है। इस दौरान भक्तजन तुलसी के पौधे का विवाह शालिग्राम भगवान से कराते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार तुलसी विवाह कराने से घर परिवार में सुख-शांति आती है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। जिन दंपत्ति को कन्या सुख नहीं प्राप्त होता है उन्हें तो अपने जीवन में एक न एक बार तुलसी विवाह कर तुलसी का कन्यादान जरूर करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं इस साल तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त 2024 (Tulsi Vivah Shubh Muhurat 2024)

तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त 13 नवंबर की सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त शाम 5.29 बजे से शाम 7.53 बजे तक रहेगा।

तुलसी विवाह पूजा विधि (Tulsi Vivah Puja Vidhi)

तुलसी विवाह के दिन सुबह जल्दी उठकर साफ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद जहां तुलसी विवाह करना है उस स्थान को अच्छे से साफ करें। इसके बाद वहां फूल या साड़ियों से मंडप तैयार करें। फिर तुलसी के पौधे और भगवान विष्णु की प्रतिमा को स्नान कराएं। फूल माला पहनाएं। तुलसी जी का सोलह श्रृंगार करें। भगवान विष्णु या शालिग्राम भगवान को धोती अर्पित करें। फिर तुलसी जी और भगवान विष्णु को धागे से बांधे। फिर तुलसी विवाह के बधाई गीत गाएं। अंत में तुलसी माता और शालिग्राम भगवान की आरती करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article