अध्यात्म

24 अक्टूबर 2023: विजयदशमी के दिन मेष समेत इन राशि वालों को बिजनेस में मिल सकती है सफलता, यहां पढ़ें सभी राशियों का हाल

24 October 2023 : आज यानि 24 अक्टूबर को विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन को भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मेष राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। वहीं वृष वाले करियर में सफल होंगे। यहां पढ़ें सभी राशियों का क्या होगा हाल।

Image

Aaj Ka Rashifal

24 October 2023 : विजयदशमी के दिन रावण दहन किया जाता है। इस दिन को बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। आज का दिन मेष राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ दिलाएगा। वहीं वृष राशि वालों करियर में सफल होंगे। कर्क वाले परिवार के साथ कहीं जा घूमने जा सकते हैं। कन्या वालों को धन का लाभ मिल सकता है। कुंभ वालों को जॉब में लाभ मिल सकता है। मीन वालों को जॉब में सफलता मिल सकती है। यहां पढ़ें सभी राशियों का क्या होगा हाल।

Mesh

Mesh

मेष आज का राशिफल ( Aries Horoscope Today)

आज बिजनेस में सफलता का दिवस है। युवा लव लाइफ में छोटे मोटे संशय से बचें। आपको ऑफिस में ज्यादा समय देना होगा लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --जीवन में शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक --02 व 09।

शुभ रंग --पीला व लाल

Vrishbha

Vrishbha

वृष आज का राशिफल ( Taurus Horoscope Today)

आज का दिन करियर में नव सफलताओं से भरे रहने का है। जॉब में मानसिक चिंता से बचें। ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध मत करें व वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा । जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

शुभ अंक -04 व 06

Mithun

Mithun

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

घर में किसी प्रिय मित्र का आगमन होने वाला है । यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

शुभ अंक -01 व 02

Kark

Kark

कर्क आज का राशिफल ( Cancer Horoscope Today)

जॉब व परिवार के कार्यों में अति व्यस्तता आपको परेशान कर सकता है। परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --श्री विष्णु मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 03

Singh

Singh

सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)

आप जॉब में कुछ विशेष कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय --शिव उपासना करते रहें। गायत्री मंत्र का मन ही मन जप करते रहें। सूर्य को जल दें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 03

Kanya

Kanya

कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)

छात्रों को लाभ होगा।बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी प्रिय मित्र आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।

आज का उपाय --बुध से सम्बंधित द्रव्यों मूंग व हरे वस्त्र इत्यादि का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

शुभ अंक --05 व 07

tula

tula

तुला आज का राशिफल ( Libra Horoscope Today)

जॉब से खुश रहेंगे। बिजनेस की पोजिशन थोड़ी डिस्टर्ब रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करने के लिए श्री कृष्ण उपासना करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --- हनुमान जी की उपासना करें तथा मसूर का दान करें।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक --04 व 09

vrishchik

vrishchik

वृश्चिक आज का राशिफल ( Scorpion Horoscope Today)

जॉब में संघर्ष रहेगा। धार्मिक कार्यों व मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल का दान भी करें।

Dhanu

Dhanu

धनु आज का राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

बिजनेस में प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गुरु का आशीर्वाद लें। चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग --पीला व लाल।

शुभ अंक -02 व 03

makar

makar

मकर आज का राशिफल ( Capricon Horoscope Today)

छात्रों का समय अनुकूल रहेगा। आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक -03 व 06

Kumbh

Kumbh

कुम्भ आज का राशिफल ( Aquarius Horoscope Today)

जॉब में परिवर्तन का कोई निर्णय अभी मत लें। अपने पूर्व के किसी निर्णय से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। केयरलेस एक्टिविटीज प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक --04 व 07

Meen

Meen

मीन आज का राशिफल ( Pisces Horoscope Today)

जॉब अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। बहुत दिनों से बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में थे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय --कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। तिल व चावल का दान ऋणमुक्ति प्रदान करेगा।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

शुभ अंक --03 व 09

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article