अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों का भाग्योदय आज तय, 24 नवंबर बनेगा लकी डे

Aaj Ka Rashifal: आज से नवंबर माह के अंतिम सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। आज सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसके बारे में आप अपने दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। दैनिक राशिफल के माध्यम से आप दिन को अच्छा बनाने के उपाय भी जान सकते हैं। चलिए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

24 नवंबर 2025 का राशिफल

24 नवंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर दिन सोमवार है और यह दिन भगवान शिव और चंद्रमा का होता है। इसके साथ चंद्रमा आज धनु राशि में रहेंगे। वहीं, कर्क में गुरु वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध और शुक्र तुला राशि में बैठे मिलेंगे। इसी प्रकार वृश्चिक में सूर्य और चंद्रमा मौजूद रहेंगे। खास बात ये है कि कर्क के स्वामी चंद्रमा और धनु के स्वामी गुरु हैं और दोनों ही एक-दूसरे के घर में विराजमान हैं।

इस कारण आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। हालांकि अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो इसके लिए आज काे राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

पहले से बनाई गई योजनाओं को कार्यरूप देने का उत्तम दिन है। आप सफलता के नए सोपान गढ़ेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। बीटेक और मेडिकल के स्टूडेंट्स अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। पुराने मित्र के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आईटी और मीडिया जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को कुछ संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासनिक कार्यों में जुड़े लोग सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, परंतु लव लाइफ में किसी छोटी-मोटी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

नई योजना बनाकर कार्य करेंगे। धन अच्छे और पुण्य कार्यों में व्यय होगा। सामाजिक कार्यों की प्रशंसा होगी। निवेश के नए अवसर बनेंगे। मीडिया और बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। बीटेक तथा एमबीए के स्टूडेंट्स अपने कैरियर में अच्छे परिणाम से प्रसन्न रहेंगे। आईटी और फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोग अपार सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

उपाय: गौमाता को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

क्रोध त्यागकर शांत मन से एकाग्र होकर कार्य करें। व्यस्त दिनचर्या में भी रचनात्मक कार्य करते रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूरे हो जाएंगे। छात्र और प्रशासनिक अधिकारी सफल रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है, परंतु दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

शुभ रंग: हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

लंबे समय से चली आ रही मानसिक अशांति दूर होगी। ऑफिस के कार्यों में पूरी व्यस्तता रहेगी। बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में काम करने वाले लोग सफलता प्राप्त करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन सफल तो है, परंतु कुछ संघर्ष भी करना पड़ेगा। संतान की सफलता से बहुत खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन प्रसन्न रहेगा। सांसऔर बीपी संबंधी परेशानी हो सकती है।

उपाय: गरीबों में चावल का दान करें, सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि

राजनीति में सूर्य के प्रभाव से बड़ी सफलता मिलेगी। व्यवसाय में अच्छी उन्नति होगी। मीडिया और आईटी क्षेत्र में आपके कार्यों से अधिकारी बहुत प्रसन्न रहेंगे। इंजीनियरिंग तथा लॉ के स्टूडेंट्स को नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी मित्र के आने से मन खुश रहेगा। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन दोनों सुखमय रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: सूर्य बीज मंत्र का जप करें, भगवान भास्कर को प्रणाम करें, हनुमान जी के दर्शन करें।

शुभ रंग: नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

कन्या राशि

प्रबंधकीय कौशल में विकास होगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई में रुचि लेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। आईटी, फिल्म तथा मीडिया क्षेत्र में काम करने वाले लोग उन्नति करेंगे। धन प्राप्ति की बाधाएं दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी से कोई सुंदर उपहार मिलेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। मधुमेह और श्वास संबंधी परेशानी हो सकती है।

उपाय: मंदिर में श्री गणेश जी का दर्शन करें।

शुभ रंग: नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि

फिल्म और मनोरंजन क्षेत्र के लोगों को नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में कई दिनों से रुका कार्य पूरा होने की दिशा में बढ़ेगा। आईटी, कॉर्पोरेट लॉ और बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वालों को संघर्ष करना पड़ेगा। धन व्यय अधिक रहेगा। एमबीए के स्टूडेंट्स अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। परिवार के साथ कोई सुंदर यात्रा हो सकती है। सेहत में थोड़ी परेशानी संभव है।

उपाय: हनुमान जी का ध्यान करें, क्रोध का त्याग करें।

शुभ रंग: नीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

वृश्चिक राशि

आत्मबल में वृद्धि से कई कार्य सफल हो जाएंगे। बीटेक, मेडिकल और एमबीए के छात्र अपने करियर को नया मोड़ देंगे। ऑफिस के कार्यों में खूब रुचि रहेगी। धन व्यय कुछ अधिक हो सकता है। लव लाइफ में तनाव रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी को अधिक समय दें। संतान की सफलता से बहुत प्रसन्नता मिलेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: हनुमान चालीसा 7 बार पढ़ें, लाल वस्त्र दान करें।

शुभ रंग: लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

हर कार्य सावधानी से करें। नौकरी में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। जल्दबाजी से बचें। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स सफलता प्राप्त करेंगे। आईटी, फिल्म और मीडिया क्षेत्र में कई नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा में अच्छी प्रगति होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि

कुछ कन्फ्यूजन रह सकता है, निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स की मेहनत और लगन सफलता दिलाएगी। राजनीतिज्ञों के लिए दिन बहुत अच्छा है। मार्केटिंग और आईटी क्षेत्र के लोग अपने टारगेट पूरे करेंगे। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन दोनों सुखद रहेंगे। सेहत बहुत अच्छी रहेगी।

उपाय: शनि बीज मंत्र जपें, ऊनी वस्त्र दान करें।

शुभ रंग: हरा और कत्थई

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि

व्यवसाय में सफलता मिलेगी और धन आगमन होगा। आईटी और मीडिया क्षेत्र में जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। लॉ, मीडिया तथा आईटी से जुड़े लोग अपने टारगेट पूरे करेंगे। प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, परंतु लव लाइफ सुखद रहेगी और विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

उपाय: माता दुर्गा मंदिर में लौंग और प्रसाद चढ़ाएं, पीत वस्त्र दान करें।

शुभ रंग: नीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

मीन राशि

स्टूडेंट्स को बड़ी सफलता मिलेगी। आईटी, बैंकिंग और फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह की बात रखने का यह सबसे शुभ समय है – जिसे चाहते हैं, उससे दिल की बात कह दें। बीपी बढ़ने की संभावना है। बड़े भाई का सहयोग सभी बाधाएं दूर करेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article