अध्यात्म

3 अगस्त 2023 राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, जानिए

आज का राशिफल (Today Horoscope, 3 August 2023): पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार बुधवार का दिन कई राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या समेत सभी 12 राशियों के भाग्य में आज क्या लिखा है।

Image

Aaj Ka Rashifal 3 August 2023 In Hindi

Today Horoscope, 3 August 2023: बुधवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि आज ग्रह-नक्षत्र कई राशियों के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। वृषभ राशि वालों को नए प्रोजेक्ट्स मिलने की सम्भावना है तो मिथुन जातकों के करियर के लिए भी दिन सकारात्मक दिखाई दे रहा है। कन्या राशि वालों को बिजनेस में चमत्कारिक लाभ मिलेगा। तो वृश्चिक राशि वालों की कई समस्याओं का समाधान होगा। अब जानिए आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष

आज का दिवस प्रगति व सफलता का है। स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे बस थोड़ा विवादों से बचें। युवा लव लाइफ में इमोशन की बजाय काम पर ज्यादा ही समय दे क्योंकि आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री कृष्ण जी की उपासना करें। जॉब में प्रोग्रेस के लिए धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

वृष

जॉब में नवीन प्रोजेक्ट्स मिलने की सम्भावना है। वाद प्रतिवाद से बचें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। शुक्र लव लाइफ में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उड़द का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे जिसके लिए शिव पूजा करते रहें।

मिथुन

आज घर से सम्बंधित कुछ नवीन कार्य होने वाला है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। गुड़ का दान करें।

कर्क

जॉब में लगातार बेहतर परफॉर्मेंस के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट, पॉवर सेक्टर या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। दीपदान अवश्य करें।

सिंह

आप जॉब को लेकर तनाव में रहेंगे। तनाव किसी समस्या का समाधान नहीं करता। व्यवसाय में भी आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। परिवार का सहयोग आपके आत्मबल को बढ़ाता है। अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।

कन्या

बिजनेस में एकाएक चमत्कारिक लाभ संभावित है। आप जो भी कार्य करते हैं, समर्पण से करते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। जॉब में भी सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा। उड़द व गुड़ का दान करें।

तुला

जॉब परिवर्तन का विचार कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

वृश्चिक

परिवार संग धार्मिक यात्रा का सुख होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। पूजा पाठ को लेकर चली आ रही कुछ आशंकाएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। उड़द व गुड़ का दान करें।

धनु

स्टूडेंट्स डिसीजन मेकिंग पावर को बेहतर करेंगे। वे अपने स्टडी को लेकर सीरियस रहेंगे। लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाना है। पढ़ाई ज्यादा इम्पार्टेंट है। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।

मकर

मन की स्थिरता बहुत जरूरी है। आप एक आशावादी व मनोबल के धनी व्यक्ति बनें। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में समयाभाव थोड़ा मन को व्यथित करेगा। शिवलिंग को गंगा जल व बेल पत्र अर्पित करें।

कुम्भ

आप समस्याओं से पलायन न करके उसको हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।जॉब वर्क को कल के लिए टालना प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर को गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कुशोदक यानी कुश व गंगा जल भगवान शिव को अर्पित करें।

मीन

बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आप जिससे प्रेम करते हैं वह आज आपके लिए प्रतीक्षा रत है। लवपार्टनर को समय दे।पिता का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। पिता का आशीर्वाद सूर्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। श्री सूक्त का पाठ धन आगमन के लिए श्रेयस्कर है।

अगस्त 2023 राशिफल (August 2023 Horoscope)

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article