अध्यात्म

Tilkut Chauth 2024 Date: तिलकुट चौथ कब है 2024 में, जानिए सकट चौथ की तारीख और शुभ मुहूर्त

Til Chauth 2024 Date (Sakat Chauth 2024 Date Time): माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाने वाली संकष्टी चतुर्थी को सकट चौथ (Sakat Chauth), संकटाचौथ, तिलकुट चौथ और तिल चौथ इत्यादि नामों से जाना जाता है। जानिए तिलकुट चौथ की तारीख और समय।

Image

Tilkut Chauth 2024 Date

Tilkut Chauth 2024 Date And Time (तिलकुट चौथ कब है 2024): तिलकुट चौथ हिंदुओं का प्रसिद्ध त्योहार है। जिसमें भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। ये पर्व माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ता है। इसे सकट चौथ और संकटाचौथ व्रत के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सकट चौथ यानी तिलकुट चौथ का व्रत रखने से बच्चों को लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान गणेश को तिल के लड्डू का भोग लगाया जाता है। जिस वजह से ही इसका एक नाम तिल चौथ (Til Chauth 2024) पड़ा। जानिए 2024 में तिलकुट चौथ कब है।

तिलकुट चौथ 2024 कब है (Tilkut Chauth 2024 Date And Time)

2024 में तिलकुट चौथ पर्व 29 जनवरी दिन सोमवार को मनाया जाएगा। पंचांग अनुसार चतुर्थी तिथि 29 जनवरी 2024 की सुबह 6 बजकर 10 मिनट से शुरू हो जाएगी और इसकी समाप्ति 30 जनवरी की सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगी।

तिलकुट चौथ पर चंद्रोदय समय (Til Chauth 2023 Chandrodaya Time)

तिल चौथ के दिन चंद्रोदय समय रात 9 बजकर 10 मिनट का रहेगा। इस व्रत में चंद्र दर्शन करके ही व्रत खोला जाता है। ऐसे में तिलकुट चौथ की पूजा चांद निकलने से पहले ही संपन्न कर लें।

तिलकुट चौथ व्रत कैसे रखते हैं

इस व्रत में महिलाएं सुबह-सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लेती हैं और फिर विधि विधान गणपति बप्पा की पूजा करती हैं। इसके बाद पूरे दिन निर्जला व्रत रहती हैं। शाम में तिलकुट चौथ की व्रत कथा सुनती हैं। व्रत पूजन के बाद चांद निकलने का इंतजार किया जाता है। ये व्रत बिना चंद्र दर्शन के पूरा नहीं माना जाता। इस दिन भगवान को तिल के लड्डू का भोग लगाया जाता है और खुद भी ये लड्डू खाए जाते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article