एजुकेशन

HPBOSE Board 10th Revaluation Result 2026 Declared: जारी हुआ हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिवैल्युएशन का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

HPBOSE Board 10th Revaluation Result 2026 Declared: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं के रीवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

HPBOSE Board 10th Revaluation Result 2026 Declared: यहां देखें हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिवैल्युएशन का रिजल्ट

HPBOSE Board 10th Revaluation Result 2026 Declared: हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं रिवैल्यूएशन की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं के रीवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जिनके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम होते हैं यानी जिन छात्रों की कंपार्टमेंट होती है। इसके अलावा यदि किसी छात्र के अपेक्षा से कम मार्क्स आए हैं तो वो भी इस परीक्षा में शामिल होने सकते हैं। वहीं अब हिमाचल बोर्ड 10वीं रिवैल्युएशन परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

HPBOSE Board 10th Revaluation Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HPBOSE Himachal Board 10th Revaluation Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

HPBOSE Board 10th Revaluation Passing Marks: पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी

यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। वहीं यदि किसी छात्र के दोबारा 33 मार्क्स से कम आते हैं तो छात्रों को फेल माना जाएगा। ऐसे छात्रों दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

Himachal Pradesh Board 10th Result 2026: कब जारी हुआ था रिजल्ट

बता दें हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 10 मई 2026 को जारी हुआ था। यहां कुल पासिंग पर्सेंटेज 83.87 पर्सेंट देखने को मिला था। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article