एजुकेशन

BCI AIBE 22 Exam Schedule 2026 Released: जारी हुआ ऑल इंडिया बार काउंसिल एग्जाम 22 परीक्षा का शेड्यूल, इस डेट से करें आवेदन

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 22) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना शेड्यूल चेक कर सकते हैं। यहां आप एआईबीई 22 एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, रिजल्ट से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

BCI AIBE 22 Exam Schedule 2026 Released: यहां देखें इंडिया बार काउंसिल एग्जाम 22 परीक्षा का शेड्यूल

BCI AIBE 22 Exam Schedule 2026 Released: एलएलबी करने के बाद एडवोकेट के तौर पर प्रैक्टिस शुरू करने के लिए ऑल इंडिया बार काउंसिल एग्जाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AIBE 22 Exam Schedule 2026) खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 22) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर (AIBE 22 Exam Schedule) दिया है। बीसीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एआईबीई 22 परीक्षा 29 नवंबर 2026, विवार को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन 19 जुलाई अगस्त 2026 से शुरू होगा। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर 2026 है। यहां आप AIBE 22 परीक्षा व एडमिट कार्ड से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

BCI AIBE 22 Exam 2026 Date: कब होगी एआईबीई 22 परीक्षा

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 22) परीक्षा 22 नवंबर 2026 को आयोजित करेगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 14 नवंबर 2026 को जारी की जाएगी। यहां आप इससे संबंधित महत्वपूर्ण तिथि जान सकते हैं।

BCI AIBE 22 Exam Schedule 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत - 19 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि - 27 अक्टूबर 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 28 अक्टूबर 2026
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि - 14 नवंबर 2026
  • एआईबीई 2026 की तारीख - 29 नवंबर 2026
  • रिजल्ट की संभावित तिथि - 7 से 10 जनवरी

BCI AIBE 22 Exam 2026 Qualification: एआईबीई 22 आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन

एआईबीई 22 आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री होना चाहिए। साथ ही ऑल इंडिया बार काउंसिल एग्जाम (AIBE 22) के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी राज्य बार काउंसिल (State Bar Council) में नामांकन होना अनिवार्य है।

BCI AIBE 22 Exam 2026 Registraion 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले allindiabarexamination.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर BCI AIBE 22 Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट कर क्लिक करें।

ऑल इंडिया बार काउंसिल एग्जाम 22 के लिए आवेदन का लिंक 19 अगस्त को एक्टिव किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article