Sawan 2025: सावन के महीने में भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा का खास महत्व होता है। श्रद्धालु सावन में खास भोलेनाथ की प्रिय चीजें उन्हें समर्पित करते हैं, इनमें से भगवान शिव के कुछ पसंदीदा पौधे भी हैं। जिन्हें आप शिव जी की अर्पित करने के साथ अपने आंगन में उगा भी सकते हैं। देखें आखिर शिव जी को कौन सा पौधा प्रिय है, जिसे घर में लगाते से ही आपका आंगन धन-धान्य से भर जाएगा।
भगवान शिव को प्रिय है ये पौधा
भगवान शिव के पूजन में खास धतूरा, चंपा, आक तो बेलपत्र के साथ शमी का पौधा चढ़ाया जाता है। ये सारे ही पौधे भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। आज हम देखेंगे कि कैसे शमी के पौधे को घर आंगन में लगाने से भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसती है।
मान्यता है कि, सावन में शमी का पौधा लगाने से घर-परिवार पर भोले बाबा का आशीर्वाद बना रहता है। वहीं सुख, समृद्धि तो सकारात्मकता के लिए भी इस पौधे को लगाने का खास महत्व है। भगवान भोलेनाथ के साथ साथ न्याय के देवता शनि देव का भी शमी के पौधे से खास संबंध बताया गया है। इस पौधे का पूजन करने से वे प्रसन्न होते हैं और कुंडली के दोष दूर होते हैं।
शमी का पौधा लगाने की सही दिशा
हालांकि न केवल पौधा लगाना बल्कि सही दिशा में पौधा लगाना महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन शमी का पौधा लगाया जाता है। वहीं इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। शमी के पौधे को आपको इस तरह से लगाना है कि, ये घर से बाहर निकलते वक्त आपकी दाईं ओर पड़े। वहीं शमी को आप घर की छत या बालकनी में भी लगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए दक्षिण, पूर्व, ईशान कोण अच्छी दिशाएं मानी जाती हैं।
जरूर ही आपको इस सावन में शमी का पौधा अपने आंगन में लगाना ही चाहिए। वहीं इसकी नियम अनुसार पूजा करें और दीप जलाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता, धन, धान्य और समृद्धि का वास होगा।
