अध्यात्म

Swapna Shastra: सपने में कौवा दिखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वपन शास्त्र

Swapna Shastra: कुछ सपने हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। अगर आपको सपने में कौवे नजर आए हैं तो वो आपके लिए शुभ होगा या अशुभ उसे यहां समझाया गया है। स्वपन शास्त्र क्या कहता है आइए जानते हैं।

Image

सपने में कौवा दिखना शुभ या अशुभ (फोटो: AI)

Swapna Shastra: सपने सभी को आते हैं लेकिन, हर सपना सामान्य नहीं होता कुछ सपनों को भविष्य में होने वाली घटनाओं का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको सपने में कौवे दिखाई दिए हैं तो इसका क्या मतलब है भारतीय स्वप्न शास्त्र (Dream Astrology) में इसका जवाब दिया गया है। कौवे को पितरों, संदेश और भविष्य में होने वाली घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कौवा दिखने का क्या मतलब हो सकता है आइए आसान भाषा में उसे समझते हैं।

सपने में सामान्य कौवा दिखना

अगर आपको सपने में सिर्फ एक सामान्य कौवा दिखता है तो यह सपना बताता है कि आने वाले दिनों में आपको कोई नई खबर मिल सकती है। सामान्य कौवा दिखना महत्वपूर्ण सूचना या बदलाव का संकेत माना जाता है। लेकिन, गौर करने वाली बात यह है कि खबर अच्छी भी हो सकती है और चुनौतीपूर्ण भी।

उड़ता हुआ कौवा देखना

अगर आपको सपने में उड़ता हुआ कौवा दिखा है तो इसे नए अवसरों का संकेत माना जाता है। यह सपना बताता है कि आपकी जिंदगी में कोई अहम बदलाव आने वाला है। स्वपन शास्त्र के अनुसार अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा है।

घर की छत पर कौवा बैठा दिखे

अगर सपने में आपको घर की छत पर कौवा बैठा दिखाई देता है, तो इसे किसी मेहमान के आने या परिवार से जुड़ी किसी महत्वपूर्ण खबर का संकेत माना जाता है। इसे पितरों का आशीर्वाद मिलने का भी प्रतीक माना जाता है।

कौवे का बोलना या कांव-कांव करना

अगर सपने में कौवा जोर-जोर से कांव-कांव कर रहा है तो यह सपना बताता है कि सतर्क रहें। किसी भी फैसले को जल्दबाजी में ना लें। आने वाले समय में आंख बंद करके भरोसा करने से बचना चाहिए।

मरा हुआ कौवा देखना

अगर आपको सपने में मरा हुआ कौवा दिखाई दिया है तो स्वप्न शास्त्र में इसे हमेशा अशुभ नहीं माना गया है। यह किसी पुराने विवाद, चिंता या परेशानी के खत्म होने का संकेत भी हो सकता है। इसके अलावा कई मान्यताओं के अनुसार यह आपको अपने स्वास्थ्य और रिश्तों पर ध्यान देने की सलाह भी देता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article