अध्यात्म

Surya Grahan 2023: आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या करें और क्या ना करें

Surya Grahan October 2023: 14 अक्टूबर 2023 को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस सूर्य ग्रहण का भारत पर कोई असर नहीं दिखने वाला है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है पर इसका धार्मिक भी बहुत महत्व होता है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दिन क्या करें क्या ना करें। यहां देखें सारी जानकारी।

Image

Surya Grahan 2023

Surya Grahan October 2023: साल 2023 को आखिरी सूर्य ग्रहण कल यानि 14 अक्टूबर को लग रहा है। इस दिन सर्व पितृ अमावस्या भी है। ये इस साल 2023 को आखिरी सूर्य ग्रहण होगा इससे पहले अप्रैल के महीने में सूर्य ग्रहण लगा था। हालांकि इस सूर्य ग्रहण का भारत पर कोई असर नहीं होगा। भारत में इस बार सूतक काल मान्य नहीं है। इस कारण भारत पर इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव ग्रहों, नक्षत्रों और सभी राशियों पर पड़ता है। सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8:34 बजे से 2:25 बजे तक रहेगा। सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना है जिसमें सूर्य चंद्रमा द्वारा ढक जाता है, और चंद्र ग्रहण में पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढक लेती है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण दिन क्या करें क्या करें।

सूर्य ग्रहण के दिन ना करें ये काम

भोजन ना करें

जिस समय सूर्य ग्रहण लग जाए उस समय भोजन नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय भोजन करने के शास्त्रों में अच्छा नहीं माना गया है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के समय भोजन अशुद्ध हो जाता है। इस कारण खाने-पीने की चीजों में ग्रहण के समय कुशा डाल दिया जाता है।

मूर्ति ना छुएं

ग्रहण के समय में मंदिर के भी पट बंज कर दिये जाते हैं। इस समय में मूर्ति को छुकर पूजा करने की मनाही होती है। आप चाहें तो मंत्र जाप और भजन करके के पूजा कर सकते हैं। सूतक काल में भगवान को स्पर्श करना वर्जित माना जाता है।

तुलसी ना तोड़ें

ग्रहण के दौरान भूलकर भी तुलसी दल नहीं तोड़ना चाहिए। शास्त्रों में इसे उचित नहीं बताया गया है। इस दौरान तुलसी नहीं तोड़ना चाहिए।

गर्भवती महिला ना निकलें बाहर

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस समय उन्हें भोजन भी नहीं करना चाहिए। यदि ग्रहण के दौरान वो बाहर निकलती है तो उनके बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है।

सूर्य ग्रहण के दिन करें ये काम

धूप जलाएं

ग्रहण के समय में घर में धूप अगरबत्ती जला दें। ऐसा करने से घर की सारी नाकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाएगी।

तुलसी के पत्ते डाल दें

घर में ग्रहण शुरु होने से पहले खाने पीने की सभी चीजों में तुलसी का पत्ता और कुशा डाल दें। ऐसा करने से भोजन अशुद्ध नहीं होता है।

मंत्र जाप

ग्रहण के समय में मूर्ति की पूजा नहीं की जाती है, पर इस समय में ध्यान लगाकर मंत्रों का जाप करना शुभ होता है

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article