शहर

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले चाक-चौबंद सुरक्षा, 1200 से ज्यादा पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, ट्रैफिक के लिए भी खास इंतजाम

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रीजनल पार्क के सामने होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वीवीआईपी सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 100 से ज्यादा ट्रैफिक पॉइंट और रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।

Image

राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले इंदौर में सुरक्षा का मेगा प्लान

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 19 सितंबर, शनिवार को रीजनल पार्क के सामने आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके शाम करीब 6 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की संभावना है। राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा के साथ सीआरपीएफ और एएसएल सुरक्षा कवर प्राप्त है। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

1200 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर वीवीआईपी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था में 7 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, एसीपी, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक 1000 से अधिक कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।

कार्यक्रम स्थल के आसपास रहेगी खास नजर

सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था के साथ सभी जोन के डीसीपी करेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर तैयार किया गया है।

यातायात व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां

वहीं, राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए इंदौर में यातायात व्यवस्था को लेकर भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। शहर के चारों जोन में 500 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 100 से ज्यादा ट्रैफिक पॉइंट बनाए गए हैं, जहां पुलिसकर्मी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान संभावित यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान और ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वीवीआईपी सुरक्षा के साथ आम नागरिकों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखना भी प्राथमिकता है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article