Surya Gochar 2024: सूर्य ग्रह ने 17 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 7:52 मिनट पर तुला राशि में गोचर कर लिया है। सूर्य ग्रह हर महीने की संक्रांति तिथि को अपनी राशि बदलते हैं। सूर्य ग्रह को शक्ति और ऊर्जा का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह गोचर का असर सारी राशियों पर पड़ता है। सूर्य के तुला राशि में गोचर से कुछ राशि के जातक पर अच्छा तो कुछ पर बुरा असर पड़ता है। जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी होती है वो लोग हर काम में सफलता प्राप्त करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। ऐसे में आइए जानें की सूर्य गोचर से किन राशि वालों को नुकसान हो सकता है।
इन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष राशि
मेष राशि के जातक को सूर्य गोचर से नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इसके साथ ही आपको पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर संभलकर चलना होगा। आपके बॉस के साथ आपके संबंध बिगड़ कर सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस सूर्य गोचर से अशुभ परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। काम करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपकी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये समय उचित नहीं रहेगा। इस दौरान किसी भी यात्रा पर ना जाएं। बिजनेस में भी आपको हानि हो सकती है।
कन्या राशि
तुला राशि में सूर्य के गोचर से धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आमदनी कम और खर्च ज्यादा हो सकते हैं। आर्थिक परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। निवेश के दौरान धन हानि से बचें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक को इस गोचर से धन हानि हो सकती है। इसके साथ ही सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस बीच काफी सतर्क रहना होगा। नये काम में आपको परेशानी हो सकती है। बिजनेस में नुकसान की संभावना है। नए काम की शुरुआत से आपको बचना होगा।
