अध्यात्म

Sun Transit 2023: सोमवती अमावस्या से इन 5 राशियों का बदलेगा समय, सूर्य गोचर से करियर को मिलेगी नई उड़ान

Sun Transit 2023 In Cancer: सूर्य देव 17 जुलाई की सुबह कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब 17 अगस्त तक ये इसी राशि में रहेंगे। जानिए सूर्य का गोचर का किन 5 राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ रहा है।

Image

Sun Transit 2023 In Cancer: सूर्य के कर्क राशि में गोचर का प्रभाव

Sun Transit 2023 In Cancer: ग्रहों के राजा सूर्य देव ने 17 जुलाई की सुबह 5 बजकर 19 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य का ये राशि गोचर कई राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। ज्योतिष अनुसार सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2023) से 5 राशियों की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाएगी। जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि का वास होगा। जानिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर किन 5 राशियों के लिए रहेगा चमत्कारी।

सूर्य का कर्क राशि में गोचर 2023 (Sun Transit 2023 In Cancer)

17 जुलाई 2023 की सुबह 05 बजकर 19 मिनट पर सूर्य देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य कर्क राशि में 17 अगस्त 2023 की दोपहर 01 बजकर 44 मिनट तक विराजमान रहेंगे उसके बाद अपनी प्रिय राशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे।

सूर्य राशि गोचर का राशियों पर प्रभाव (Sun Transit 2023 In Cancer Effects On Zodiac Sign)

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। सैलरी में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में बड़े पद की प्राप्ति होगी। मनचाही नौकरी मिलेगी। बिजनेस जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। घर में खुशहाली और समृद्धि आएगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जो जातक नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए ये समय शुभ साबित होगा। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। बिजनेस जातकों के लिए भी ये गोचर बढ़िया रहेगा। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। भाग्य का खूब साथ मिलने वाला है।

सिंह राशि

सूर्य का गोचर सिंह राशि वालों की भी किस्मत बदल देगा। विदेश यात्रा का सपना पूरा होगा। जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे हैं उन्हें खूब लाभ प्राप्त होगा। अच्छा धन लाभ प्राप्त करने के कई मौके मिलेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको नौकरी में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इनकम बढ़ेगी। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले जातक अच्छा लाभ कमाएंगे। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। ये गोचर आपको खूब लाभ देगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। सैलरी बढ़ेगी। नए-नए माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article