अध्यात्म

अगस्त 2026 में कब है सिंह संक्रांति, किस दिन अपने घर में जाएंगे सूर्य, जानें तारीख और समय

Singh Sankranti 2026 Date & Time: ​ग्रहों के राजा सूर्य जिस दिन सिंह राशि में गोचर करते हैं, उसी तारीख को सिंह संक्रांति मनाई जाती है। यहां पर अगस्त 2026 में सिंह संक्रांति की तारीख और शुभ मुहूर्त के बारे में जानेंगे।

Image

सिंह संक्रांति 2026 में किस दिन है?

Singh Sankranti 2026 Mein Kab Hai: सिंह संक्रांति का दिन धार्मिक ही नहीं, ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन न सिर्फ सूर्य ग्रह का गोचर होता है, बल्कि सूर्य देव की विशेष रूप से पूजा-अर्चना भी की जाती है। कुछ लोग तो इस दिन व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि जो लोग सिंह संक्रांति के दिन सूर्य देव की उपासना करते हैं, उन्हें यश, उत्तम स्वास्थ्य, मान-सम्मान और अपार सफलता मिलती है। साथ ही जन्म कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

यदि आप भी सिंह संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा करना चाहते हैं तो सबसे पहले इसकी तिथि, पुण्य काल, महा पुण्य काल और शुभ मुहूर्त के बारे में जान लें।

सिंह संक्रांति 2026 में कब है

ग्रहों के राजा सूर्य जिस भी दिन अपनी राशि सिंह में गोचर करते हैं, उसी तारीख पर सिंह संक्रांति मनाई जाती है। इस बार 17 अगस्त 2026, वार सोमवार को सिंह संक्रांति मनाई जाएगी।

सूर्य किस दिन अपने घर में करेंगे गोचर

ज्योतिष गणना का आकलन करें तो 17 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रह कर्क राशि से निकलकर अपने घर यानी सिंह राशि में जाएंगे। इस दिन ये बड़ी ज्योतिषीय घटना सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर घटेगी।

सूर्य कब तक अपने घर में रहेंगे

17 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करने के बाद सूर्य 17 सितंबर 2026 तक यहीं रहेंगे। इस दिन सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर सूर्य का राशि परिवर्तन होगा यानी 31 दिन से ज्यादा वो अपने घर में रहेंगे।

सिंह संक्रांति के दिन पुण्य काल का समय

पौराणिक शास्त्रों में बताया गया है कि सिंह संक्रांति के दिन पुण्य काल और महा पुण्य काल के समय पूजा करने से खास लाभ होता है। इस बार 17 अगस्त 2026 को सुबह 5 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 04 मिनट तक सिंह संक्रान्ति का पुण्य काल रहेगा, जिसके बीच महा पुण्य काल शुरू हो जाएगा। सिंह संक्रांति के दिन महा पुण्य काल सुबह 05 बजकर 52 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।

सिंह संक्रांति के दिन के शुभ मुहूर्त

17 अगस्त 2026 यानी सिंह संक्रांति के दिन सूर्योदय सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर होगा, जिससे पहले ब्रह्म मुहूर्त का आरंभ हो जाएगा। इस दिन सुबह 04 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 08 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा। वहीं, प्रातः सन्ध्या का समय सुबह 04 बजकर 46 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article