अध्यात्म

सफलता पाने की तैयारी कर लें इन 5 राशियों के लोग, मीन में बनने वाला है शुक्रादित्य योग

Shukraditya Yog 2026: आगामी 15 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। इसके साथ ही वे यहां पहले से मौजूद शुक्र के साथ युति बनाएंगे। शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण हो जाएगा। यह योग कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह योग अच्छा रहने वाला है?

Image

शुक्रादित्य योग से किनको लाभ होगा?

Shukraditya Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व माना जाता है। जब दो प्रभावशाली ग्रह एक ही राशि में आकर युति बनाते हैं तो उससे खास योग बनते हैं, जिनका असर कई राशियों के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार 15 मार्च की सुबह 1 बजकर 8 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। मीन राशि में पहले से ही शुक्र मौजूद हैं। ऐसे में सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही सूर्य और शुक्र की युति बनेगी, जिससे शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में यह योग काफी शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को मान-सम्मान, धन और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभ देने वाली मानी जा रही है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए शुक्रादित्य योग काफी सकारात्मक परिणाम दे सकता है। इस दौरान आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम के लिए पहचान मिल सकती है और सीनियर अधिकारियों का सहयोग भी मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी नए अवसर मिल सकते हैं। किसी नए संपर्क से भविष्य में लाभ मिलने की संभावना बन सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग करियर के मामले में अच्छा असर दे सकता है। इस दौरान कामकाज में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी में पद या जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जो लोग नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है। परिवार के साथ संबंध बेहतर रहेंगे और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्रादित्य योग भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। यात्रा से लाभ मिलने के योग भी बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है और उन्हें पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग रचनात्मक कार्यों में सफलता देने वाला साबित हो सकता है। इस समय आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए काम शुरू करने का उत्साह भी बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जो लोग कला, मीडिया या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि में ही सूर्य और शुक्र की युति बन रही है, इसलिए इस राशि के लोगों के लिए यह समय खास माना जा रहा है। इस दौरान व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ सकता है और लोग आपकी बातों को महत्व दे सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में नए अवसर मिलने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ सकता है और कई कामों में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article