अध्यात्म

आज की शाम है बेहद खास! नौकरी, शादी और बिजनेस की समस्याओं से मिल जाएगी मुक्ति, बस कर लें ये उपाय

Pradosh Vrat ke upay: आज 16 जनवरी की शाम बेहद ही खास होने वाला है, क्योंकि आज साल 2026 का दूसरा प्रदोष व्रत रखा गया है। 16 जनवरी को माघ माघ के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस कारण आज के दिन किए गए कुछ उपाय करियर, व्यापार, शादी आदि में आने वाली परेशानी को दूर कर सकते हैं। प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है, लेकिन शुक्रवार को पड़ने के कारण इस पर शुक्र ग्रह और माता लक्ष्मी का भी प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि आज के दिन क्या उपाय किए जा सकते हैं?

Image

भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना

Pradosh Vrat ke upay: आज 16 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन शुक्र प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। शुक्रवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत विशेष रूप से शुक्र ग्रह से जुड़ा माना जाता है, इसलिए इसका असर नौकरी, करियर, धन, प्रेम और विवाह से जुड़ी परेशानियों पर खास तौर पर देखा जाता है। मान्यता है कि प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होती हैं और रुके हुए काम बनने लगते हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन की शाम कौन से उपायों को किया जा सकता है?

क्यों खास है आज की शाम?

शुक्र ग्रह सुख, वैभव, प्रेम, दांपत्य जीवन और भौतिक सुविधाओं का कारक माना जाता है। जब प्रदोष व्रत शुक्रवार को पड़ता है, तो शिव कृपा के साथ-साथ शुक्र ग्रह को भी बल मिलता है। इसी कारण यह व्रत नौकरी में स्थिरता, विवाह में आ रही रुकावट और आर्थिक तनाव को कम करने में सहायक माना जाता है।

नौकरी और धन से जुड़ी परेशानियों के लिए उपाय

अगर नौकरी में रुकावट, प्रमोशन में देरी या धन की तंगी चल रही है, तो शुक्र प्रदोष की शाम ये उपाय किए जा सकते हैं।

  • प्रदोष काल में शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें।
  • शिवलिंग पर 11 बेलपत्र चढ़ाएं और चढ़ाते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
  • एक मिट्टी के घड़े में गेहूं भरकर ढक्कन लगाएं और किसी योग्य व्यक्ति को दान करें।
  • सवा किलो साबुत चावल शिव मंदिर में चढ़ाएं और शेष चावल जरूरतमंदों में बांट दें।
इन उपायों को करने से करियर में स्थिरता और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनते हैं।

विवाह में देरी और रिश्तों की परेशानी के लिए उपाय

जिन लोगों के विवाह में लगातार रुकावट आ रही है या वैवाहिक जीवन में तनाव है, वे शुक्र प्रदोष की शाम ये उपाय कर सकते हैं।

  • शिव-पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करें।
  • पूजा के दौरान मौली (कलावा) को शिवलिंग पर बिना तोड़े सात बार लपेटें और मन में विवाह से जुड़ी परेशानी दूर होने की प्रार्थना करें।
  • घर या मंदिर में एक घी का दीपक और एक तेल का दीपक जलाएं।
  • शिवजी को शहद अर्पित करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
मान्यता है कि इन उपायों से विवाह की बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होती हैं और दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।

शुक्र प्रदोष व्रत की सामान्य पूजा विधि

शाम के समय स्नान करके सफेद या हल्के रंग के वस्त्र पहनें। सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में भगवान शिव का अभिषेक करें। दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और जल से शिवलिंग का पूजन करें। पंचाक्षरी शिव मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का श्रद्धा के साथ जाप करें। प्रभु को सफेद मिठाई, फल या खीर का भोग लगाएं। अंत में शिव-पार्वती की आरती करें और शिव चालीसा या गौरी चालीसा का पाठ करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article