अध्यात्म

Shukra Gochar 2022: शुक्र ने वृश्चिक राशि में कर लिया है प्रवेश, जानें किनकी चमकेगी किस्मत?

  • Edited by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 12, 2022, 09:32 AM IST

Shukra Rashi Parivartan 2022: शुक्र ने वृश्चिक राशि में कर लिया है प्रवेश, जानें किनकी चमकेगी किस्मत।

Image

शुक्र राशि परिवर्तन

Shukra Rashi Parivartan 2022: सुजीत जी महाराज- 11 नवम्बर को शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र प्रेम व फ़िल्म का कारक ग्रह है।शुक्र लव लाइफ को विवाह में परिणीत करता है। शुक्र शेयर मार्केट,इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया का भी कारक ग्रह है।शुक्र वृष व तुला का स्वामीग्रह है। वृश्चिक का स्वामी मंगल है। शुक्र का मंगल की राशि में आना देश के लिए शुभ है।मंगल सेना का प्रतीक है। भारत विश्व में एक मजबूत सैन्य पावर के रूप में अपना वर्चस्व कायम करेगा। कुछ राज्यों में राजनीतिक उथल पुथल होंगे।कुछ बड़ी प्राकृतिक घटनाएं भी घट सकती हैं। शुक्र व मङ्गल का प्रभाव शेयर मार्केट के लिए बेहतर है। इस समय वृश्चिक व धनु राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मेष, मकर व वृष राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। मकर व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृष व कन्या के जातक जाँब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। वृश्चिक व मकर के लोग स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों पर शुक्र के इस गोचर का विस्तृत राशिफल-

मेष- शुक्र अष्टम गोचर करेगा। यह समय व्यवसाय में संघर्ष का है। जाँब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। परिवार में वाद विवाद से मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। नेत्र विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। पीला व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें।

वृष- शुक्र गोचर सप्तम है। सप्तम भाव विवाह व दाम्पत्य जीवन का होता है। सप्तम व्यवसाय का भी विकास करता है। अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जाँब परिवर्तन का मन बनेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन-शुक्र गोचर खष्ठम है। इस समय जीवन को आध्यात्मिक दिशा देंगे ।जाँब परिवर्तन की योजना बनाएंगे। आपका मन संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेगा। माता दुर्गा मन्दिर में उनको लौंग अर्पित करें व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा व नीला रंग शुभ है।खष्ठम सूर्य स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट करता है

कर्क- शुक्र गोचर पँचम है।पँचम शिक्षा व संतान का कारक स्थान है। जाँब सर्च करने में सफलता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान आरंभ होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में रुके कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- शुक्र के चतुर्थ गोचर के कारण जाँब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें।धार्मिक कार्यों में संलग्नता का समय है। पिता का आशीर्वाद लें। पीला व हरा रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

कन्या- शुक्र का तृतीय गोचर शुभ है। परिवार के मध्य छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद मत करें। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कुंभ व मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

तुला- शुक्र इसी राशि से वृश्चिक में जाएगा। व्यवसाय में सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। बड़े भाई का सहयोग लें। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक- शुक्र अब इसी राशि में रहेंगे। अपने व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। जाँब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गुड़ का दान करें। रुके हुए धन के आगमन का संयोग बन सकता है।

धनु- द्वादश शुक्र रहेंगे। बिजनेस में संघर्ष करना होगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय स्वास्थ्य कारणों से होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

मकर-एकादश शुक्र जाँब में प्रोमोशन करने के प्रयास में सफल करेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे।प्रत्येक बुधवार घर पर ही श्री गणेश जी पूजा करें। हरा रंग शुभ है।रविवार व मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

कुम्भ-शुक्र का दशम गोचर अनुकूल है।धन ज्यादा व्यय न हो इस पर ध्यान दें। कन्या व तुला राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी।हरा व नीला रंग शुभ है। शनिवार व बुधवार को तिल व उड़द का दान करें।

मीन- शुक्र का भाग्यभाव में गोचर उन्नति दे सकता है। व्यवसाय में शुभ लाभ है। शुक्र व्यवसाय में सुधार करेंगे।राशि स्वामी गुरु मकर में रहेंगे धन का आगमन होगा। राजनीतििज्ञ सफल रहेंगे। सिंह व मकर राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article