Shukra Transit November 2022: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, सुख-समृद्धि, धन व ऐश्वर्य आदि का कारक माना गया है। ये ग्रह 11 नवंबर 2022 को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के वृश्चिक राशि में प्रवेश से कुछ राशियों की किस्मत चमकने के आसार रहेंगे। मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकेगी। बता दें शुक्र किसी भी राशि में करीब 23 दिनों तक विराजमान रहते हैं। जानिए इस गोचर से किन राशियों को लाभ होने वाला है।
शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर किन राशियों के लिए शुभ (Shukra Rashi Parivartan 2022)
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। आपकी सोई हुई किस्मत जाग जाएगी। निवेश से इस दौरान लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कई मामलों में लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। लेकिन सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को भी लाभ मिलेगा।
तुला राशि: आपकी आमदनी में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति होगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है।
वृश्चिक राशि: शुक्र का गोचर आपके लिए भी शुभ साबित होगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलेगा। धन कमाने के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
मकर राशि: धन लाभ के लिए ये अवधि उत्तम रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की जमकर सराहना करेंगे। वेतन में वृद्धि होगी। समाज में आप खूब नाम कमाएंगे। घर या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
