अध्यात्म

Surya Rashi Privartan 2022: इन 3 राशि वालों के करियर में आएगा बड़ा उछाल, सूर्य के वृश्चिक में गोचर से मिलेगा बंपर लाभ

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 11, 2022, 12:33 PM IST

Sun Transit 2022: सूर्य का राशि परिवर्तन कई राशि वालों की जिंदगी में अहम बदलाव लेकर आएगा। वहीं 3 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए ये गोचर बेहद शुभ साबित होने वाला है।

Image

सूर्य राशि परिवर्तन 2022: जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ

KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर आपके जीवन में कई अहम बदलाव लाएगा
  • सूर्य देव किसी भी राशि में एक महीने तक विराजमान रहते हैं
  • कुंडली में सूर्य हमारी गरिमा, स्वाभिमान, अहंकार को दर्शाता है

Surya Gochar 2022 In November: ग्रहों के राजा सूर्य देव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां पहले से ही शुक्र और बुध देव भी मौजूद रहेंगे। वृश्चिक मंगल देव की राशि है। ज्योतिष अनुसार ये राशि सभी राशियों में काफी संवेदनशील मानी जाती है। सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर ज्योतिष के मुताबिक एक ऐसा गोचर है जो अनिश्चित परिणाम प्रदान करेगा। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी रहेंगी जिनके लिए ये गोचर शानदार परिणाम देने वाला साबित होगा।

कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शानदार साबित होगा। छात्रों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर मिलेंगे। मेहनत रंग लाएगी। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि: आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपका संचार कौशल बढ़ेगा। इस राशि के जो लोग बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम कर रहे हैं तो इस दौरान लाभ के रूप में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। करियर में बड़ी तेजी से ग्रोथ हासिल होगी। यात्रा से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी।

वृश्चिक राशि: ये समय आपके लिए अनुकूल सिद्ध होगा। आप इस दौरान सफलता और लोकप्रियता हासिल कर सकेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर वाहवाही होगी। बॉस आपके कार्यों से प्रसन्न नजर आएंगे।

कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के उपाय: ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक रविवार को आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें। इससे सूर्य देव जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। उपाय के तौर पर रविवार के दिन एक लोटे में साफ जल लें उसमें चंदन, लाल फूल, अक्षत और दूर्वा डालकर सूर्य देव को अर्पित करें। साथ में निम्न मंत्र का जाप करें...

ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः।। ऊँ घृणिः सूर्य आदिव्योम।। शत्रु नाशाय ऊँ हृीं हृीं सूर्याय नमाः।।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article