अध्यात्म

कन्या थाली में क्या-क्या परोसें, कैसे करें कन्या पूजन? जानें कन्याओं को क्या खिलाएं-क्या न खिलाएं

Kanya Puja Me Kya Khilaye: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है। इस साल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को कन्या पूजन किया जाएगा। अब आप यहां से जान सकते हैं कि कन्या पूजन के दिन कन्याओं की थाली में क्या-क्या परोसना चाहिए और क्या नहीं परोसना चाहिए।

Image

कन्या थाली में कन्याओं को क्या-क्या परोसें? (AI Generated)

Kanya Puja Me Kya Khilaye: शारदीय नवरात्रि का आज सातवां दिन है। कल और परसों यानी अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन करने का विधान है। असल में कन्या पूजन के बाद ही व्रत खोला जाता है यानी पारण किया जाता है और माता रानी की विदाई की जाती है। कन्या पूजन के दिन छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराया जाता है। इस दिन तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। खासतौर से माता रानी के प्रिय भोग बनाए जाते हैं। यहां से आप जान सकते हैं कि कन्या पूजन के दिन थाली में क्या-क्या परोसा जाता है और क्या क्या नहीं परोसना चाहिए। साथ ही यहां से जानें कन्या पूजन कैसे की जाती है।

कन्या थाली में क्या क्या परोसें?

1. हलवा

2. पूरी

3. काले चने

4. खीर

5. आलू सब्जी

6. फल और मिठाई

कन्या पूजन में भूलकर भी न शामिल करें ये चीजें-

  • बासी भोजन
  • बाजार की चीजें
  • खट्टी चीजें
  • प्याज-लहसुन
  • चिप्स और चॉकलेट

कैसे करें कन्या पूजन?

कन्या पूजन करने के लिए सबसे पहले एक दिन पहले ही कन्याओं को घर पर आमंत्रित करें और फिर सभी कन्याओं के पांव को साफ जल, दूध और पुष्प मिश्रित पानी से धोएं। इसके बाद कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लें। फिर आप सभी कन्याओं को लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाए। श्रद्धा अनुसार कन्याओं को चुनरी भी उढ़ा सकते हैं। अब कन्याओं को भोजन कराएं और जल पिलाएं। फिर कुछ उपहार जरूर दें। आखिर में कन्याों के साथ माता का जयकारा लगवाएं और फिर उनके पैर छुएं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article