अध्यात्म

Shardiya Navratri 2023 Date: इस दिन से शुरू हो रहे हैं नवरात्रि, जान लें दुर्गा पूजा की सारी तिथियां

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2023, 01:43 PM IST

Shardiya Navratri 2023 Date: जल्दी ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। पूरे साल में चार नवरात्रि आती है पर इनमें से दो नवरात्रि मुख्य मानी जाती है। एक चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि इसे आश्विन नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि की कब से शुरू होगी। इसकी सभी तिथियों के बारे में । यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Shardiya Navratri 2023

Shardiya Navratri 2023 Kab Hai: देवी के सभी भक्त शारदीय नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल की नवरात्रि शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान देवी मां के मंदिरों और घरों में माता रानी की पूजा की जाती है। शुभ नवरात्रि के अवसर पर माता रानी की चौकी, जगराता, कन्या पूजा और गरबा का भी आयोजन किया जाता है। शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नवमी तक चलती है। दशमी के दिन मां दुर्गा का विसर्जन किया जाता है। आइए जानते हैं इस बार नवरात्रि कब से शुरू हो रही है।

शारदीय नवरात्रि डेट ( Shardiya Navratri 2023 Date)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन होती है। इस बार नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो रही है और इसका समापन 24 अक्टूबर को होगा। 24 को ही विजय दशमी मनाई जाएगी और दुर्गा माता का विसर्जन भी इस दिन होगा। आइए जानते हैं नवरात्रि के सभी तिथियों के बारे में।

नवरात्रि तिथि

15 अक्टूबर 2023प्रथम मां शैलपुत्री
16 अक्टूबर 2023दूसरा मां ब्रह्मचारिणी
17 अक्टूबर 2023तीसरा मां चंद्रघंटा
18 अक्टूबर 2023चतुर्थीमां कुष्मांडा
19 अक्टूबर 2023पंचमी मां स्कंदमाता
20 अक्टूबर 2023षष्ठी मां कात्यायनी
21 अक्टूबर 2023 सप्तमी मां कालरात्रि
22 अक्टूबर 2023 अष्टमीमां महागौरी
23 अक्टूबर 2023नवमीमां सिद्धिदात्री
24 अक्टूबर 2023दशमी ( विजय दशमी)दशमी तिथि

नवरात्रि 2023 कलश स्थापना शुभ मुहूर्त

कलश स्थापना का शुभ काल आरंभ- 15 अक्टूबर 2023 सुबह 11:44 बजे

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, समापन- 15 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:30 बजे तक।

शारदीय नवरात्रि 2023 आरंभ तिथि - 15 अक्टूबर, 2023

End of Article