Sharad Purnima 2023 Kab Hai: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शरद पूर्णिमा आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इसे रास पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा और कौमुदी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी के बहुत करीब आ जाता है। कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से निकलने वाली किरणें शहद के समान होती हैं और इसीलिए लोग इस दिन खीर बनाकर रात को चांदनी में रखते हैं और प्रसाद के रूप में खाते हैं। शरद पूर्णिमा का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है। माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर घूमती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार शरद पूर्णिमा कब है। सही डेट और महत्व के बारे में।
अध्यात्म
Sharad Purnima 2023: कब है शरद पूर्णिमा, जानें सही डेट और महत्व
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated Oct 2, 2023, 03:23 PM IST
