Shanivar Ko Kaun Sa Colour Nahi Pehenna Chahiye : हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी ग्रह और देवता को समर्पित माना गया है। शनिवार का दिन न्याय के देवता भगवान शनिदेव और भगवान हनुमान की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन कुछ रंगों के कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए। माना जाता है कि कुछ ऐसे रंग हैं, जिनके कपड़े पहनने से शनिदेव की क्रूर दृष्टि का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि वे कौन से रंग हैं, जिनके कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
शनिवार को इस रंग के न पहनें कपड़े
ज्योतिष शास्त्र में लाल रंग का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है। वहीं, शनिवार के स्वामी शनि ग्रह हैं। मंगल और शनि के बीच शत्रुता का संबंध माना जाता है। ऐसे में शनिवार के दिन लाल रंग के कपड़े पहनने से क्रोध, तनाव और अनावश्यक विवाद बढ़ने की संभावना मानी जाती है। जिन लोगों की कुंडली में शनि कमजोर या पीड़ित हो, उन्हें शनिवार को लाल रंग के कपड़े इस दिन नहीं पहनने चाहिए।
चमकीले नारंगी रंग से भी करें परहेज
नारंगी रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक माना जाता है, लेकिन शनिवार का स्वभाव गंभीर, संयमित और धैर्यपूर्ण माना गया है। इस कारण बहुत अधिक चमकीले नारंगी रंग के कपड़े पहनने से शनि की गंभीर ऊर्जा के विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि हल्के या सामान्य शेड का उपयोग करने में कोई विशेष बाधा नहीं मानी जाती है।
भड़कीले रंग से भी रहें दूर
शनिदेव सादगी, अनुशासन और विनम्रता के प्रतीक माने जाते हैं। इस कारण शनिवार के दिन बहुत अधिक चटक, भड़कीले या दिखावटी रंगों के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार इस दिन सादे और शांत रंग के कपड़े ही पहनने चाहिए।
शनिवार को कौन से रंग पहनना माना जाता है शुभ
शनिवार के दिन काला, गहरा नीला, नेवी ब्लू, स्लेटी (ग्रे) और गहरे बैंगनी रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। इन रंगों का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। मान्यता है कि इन रंगों के वस्त्र धारण करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं।
क्या शनिवार को सफेद रंग पहन सकते हैं
सफेद रंग चंद्रमा और शांति का प्रतीक माना जाता है। शनिवार के दिन सफेद रंग पहनना पूरी तरह वर्जित नहीं माना गया है। यदि किसी कारण से काला या नीला रंग पहनना संभव न हो, तो सफेद या हल्के रंग के सादे वस्त्र भी पहने जा सकते हैं। हालांकि शनि उपासना के समय काला या गहरा नीला रंग अधिक शुभ माना जाता है।
