अध्यात्म

आज से शनि की सीधी चाल शुरू, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, दिवाली से पहले बन जाएंगे लखपति

Shani Margi In Kumbh Rashi: शनि देव 4 नवंबर 2023 को मार्गी होने जा रहे हैं। शनि के मार्गी होते ही 4 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। इन राशियों के लोगों को अथाह धन प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

Image

Shani Margi 2023: शनि के मार्गी होने से 4 राशियों की खुलेगी किस्मत

Shani Margi In Kumbh Rashi: शनि 4 नवंबर 2023 को सुबह 08 बजकर 26 मिनट पर कुंभ राशि (Kumbh Rashi) में मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिष अनुसार शनि के मार्गी होने का प्रभाव लगभग सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए शनि की ये चाल शुभ फलदायी साबित होगी तो कुछ के लिए परेशानियां बढ़ाने का काम करेगी। मेष और वृषभ राशि (Vrish Rashi) वालों को शनि के मार्गी (Shani Margi) होने से करियर में लाभ मिलेगा। तो कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जानिए शनि के मार्गी होने से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

शनि के मार्गी होने से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि

मेष राशि के लिए शनि का मार्गी होने शुभ फलदायी साबित होगा। करियर में असीम सफलता देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्‍की और पदोन्‍नति मिलने की संभावना है। कार्यस्थल में वरिष्ठों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव होगा। अगर आप बिज़नेस करते हैं तो ये समय आपके लिए शानदार रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए भी शनि का मार्गी होने शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। आप सुख-समृद्धि का आनंद लेंगे। नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। वहीं, व्‍यापारियों को बिजनेस में सफलता मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों को आर्थिक जीवन में सफलता मिलेगी। जो लोग विदेश में नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं उनका सपना पूरा हो सकता है।इस दौरान आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। करियर में प्रगति पाने के लिए आप धैर्य से काम करेंगे। व्‍यापारियों को मुनाफा और लाभ होने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों की आय बढ़ने के प्रबल आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पैसों की बचत में आप सफल रहेंगे। आपको अपने काम के लिए कोई पुरस्‍कार भी मिल सकता है। शनि के मार्गी होने पर व्‍यापारियों को अच्‍छे परिणाम प्राप्त होंगे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article