अध्यात्म

उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय चरण में शनि का गोचर, इन जातकों को देगा जबरदस्त लाभ

Shani Gochar in Uttar Bhadrapada Nakshatra 2025: शनि देव उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय चरण में गोचर शुरू करेंगे। ज्योतिष के अनुसार यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि उत्तर भाद्रपद शनि का मित्र नक्षत्र है और इसके द्वितीय पद में शनि के आने से कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार खुल सकते हैं। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Shani Gochar in Uttar Bhadrapada Nakshatra 2025

Shani Gochar in Uttar Bhadrapada Nakshatra 2025: शनि देव न्याय के देवता हैं और ये लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। ऐसे में जिन राशियों की कुंडली में शनि की स्थिति अनुकूल है, उनके लिए शनि का नक्षत्र गोचर सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है। ज्योतिष अनुसार 7 जून 2025 को शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय चरण में गोचर करियर के क्षेत्र में खूब लाभ दिलाने का काम करेगा। जो जातक अपने जीवन में मेहनत और संयम को अपनाएंगे, उनके लिए यह समय वरदान साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं किन राशियों के लिए ये गोचर सकारात्मक साबित होगा।

मकर राशि

शनि का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि वालों क आत्मबल, कार्यक्षेत्र और आत्मविश्लेषण में वृद्धि करेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी और प्रमोशन के योग बनेंगे। आपको निवेश से लाभ मिलेगा और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा।

कुंभ राशि

शनि का ये गोचर कुंभ राशि वालों के लिए मानसिक शांति और धन की वृद्धि का कारण बनेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कुल मिलाकर आपका समय बदलने वाला है।

वृषभ राशि

इस गोचर से वृषभ राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा या ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। पुराने विवादों का समाधान होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां हाथ लग सकती हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह समय बेहद शुभ साबित होगा। नौकरी या व्यापार में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article