अध्यात्म

Shani: 2025 तक ये 3 राशियां खूब कमाएंगी पैसा, शनि देव की कृपा से नौकरी में मिलेगा ऊंचा पद

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 13, 2023, 10:28 AM IST

Shani: शनि देव इस समय कुंभ राशि (Kumbh Rashi) में गोचर हैं और साल 2025 तक ये इसी राशि में विराजमान रहेंगे इसके बाद मीन राशि (Meen Rashi) में प्रवेश कर जायेंगे।

Image

शनि देव 2025 तक कुंभ राशि में रहेंगे

Shani: शनि देव अपनी प्रिय राशि कुंभ में गोचर हैं और 2025 तक ये इसी राशि में गोचर रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। शनि किसी भी राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं। जब भी ये राशि बदलते हैं तो किसी राशि पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाती है तो किसी पर शनि ढैय्या। वर्तमान में मकर, कुंभ और मीन वाले शनि साढ़े साती की चपेट में हैं तो कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। यहां आप जानेंगे 2025 तक शनि किन राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं।

2025 तक शनि देव इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शनि 2025 तक शुभ फल देने वाले साबित होंगे। आपकी राशि मे शश राजयोग भी बन रहा है जो आपको पदोन्नति दिलाएगा। बिजनेस में बढ़ोतरी के योग बनाएगा। विदेश यात्रा होने के प्रबल आसार हैं। ये समय वृषभ राशि के मीडिया, फिल्म इंडस्ट्री, कला संगीत से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि

2025 तक करियर में खूब तरक्की मिलेगी। अच्छा पैसा कमाने में आप सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलने के योग हैं। वेतन में वृद्धि के प्रबल आसार हैं। आर्थिक लाभ अर्जित करने में आप सफल रहेंगे। विदेश यात्रा के योग हैं।

तुला राशि

शनि तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेंगे। प्रेम विवाह के योग बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन कर पायेंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। अचानक से धन की प्राप्ति के योग हैं। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है।

शनि ग्रह को मजबूत करने के उपाय (Shani Ke Upay)

कुंडली में शनि ग्रह कमजोर है तो 19 या 21 शनिवार का व्रत करें। शनिवार के दिन शनि के मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम:’का जाप करें। साथ ही इस दिन कंबल, जूता, चप्पल, सरसों के तेल और लोहे के समान का दान करें। भगवान हनुमान और शिव जी की पूजा करने से भी शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article