Shani Ast 2024 Date: ज्योतिष शास्त्र में शनि का महत्वपूर्ण स्थान है। इनके गुस्से से हर कोई डरता है। हालांकि, न्याय के देवता शनि सभी को उनके कर्मों के आधार पर अच्छे या बुरे परिणाम देते हैं। शनि अभी कुंभ राशि में हैं और दो दिन बाद 11 फरवरी 2024 को अस्त हो जाएंगे। शनि के अस्त होने से कुछ राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी, लेकिन कुछ के लिए विशेष लाभ होगा। शनि के अस्त होने से कुछ राशि वालों को बहुत लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इस से किन राशि वालों को फायदा होगा।
इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ
मेष राशि
शनि का अस्त होना मेष राशि वालों के लिए विशेष फलदायी रहेगा। शनि के शुभ प्रभाव से आपके लंबे समय से लंबित सभी मामले पूरे होंगे। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। शनिदेव की कृपा से आपको व्यापार में जबरदस्त लाभ मिलेगा। करियर ग्रोथ के सभी अवसर मौजूद हैं। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे और इससे आपको फायदा होगा। कहीं नई नौकरी का ऑफर सामने आ सकता है. आप सभी क्षेत्रों में सफलता का झंडा बुलंद करेंगे। इस दौरान आपके द्वारा की गई यात्राएं भी आपके लिए लाभदायक रहेंगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए शनि की स्थिति बेहद अनुकूल रहेगी। इस राशि के लोगों को साथ मिलकर काम करने से काफी फायदा हो सकता है। शनिदेव की कृपा से आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। शनिदेव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत हो जाएगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। इस राशि के जातकों को राज्य से भी लाभ मिल सकता है। इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं उनको शनि दो से बहुत लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए शनि की स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। शनिदेव की कृपा से आप अपनी सभी अधूरी इच्छाएं पूरी कर पाएंगे। ऐसी संभावना है कि आप कार या अचल संपत्ति खरीदेंगे। आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। कहीं से अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है। संभावना है कि आपको अपने पूर्वजों की संपत्ति से लाभ होगा। आप लोगों के बीच अपना नाम रोशन करने के लिए सामाजिक गतिविधियों में संलग्न रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को सहकर्मियों और बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा।
