अध्यात्म

आज कौन सा रोजा है, 14 मार्च 2026 को रमजान का कौन सा रोजा रखा जाएगा, आज सहरी का टाइम क्या है

Sehri Time Today Morning आज शहरी का टाइम क्या है, Aaj Sehri ka Time kya hai, Subh Aaj Sehri kitne baje Tak hai (सहरी का समय कब तक है): रमजान का महीना अब अंतिम चरण में है। रमजान में रोजा रखने वाले लोग रोज सुबह सहरी का समय जानना चाहते हैं। आज कौन सा रोजा है, आज 14 मार्च 2026 को सहरी का टाइम क्या है और आज रोजा कब से कब तक रहेगा। यहां से पढ़ें पूरी जानकारी।

Image

आज सहरी का टाइम क्या है

Sehri Time Today Morning आज शहरी का टाइम क्या है, Aaj Sehri ka Time kya hai, Subh Aaj Sehri kitne baje Tak hai (सहरी का समय कब तक है): रमजान का पाक महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास और पवित्र माना जाता है। इस पूरे महीने में रोजेदार सुबह सहरी से लेकर शाम इफ्तार तक रोजा रखते हैं और इबादत, नमाज तथा दुआओं में अपना समय बिताते हैं। जैसे-जैसे रमजान आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे इसकी रौनक और आध्यात्मिक माहौल भी बढ़ता जाता है। इन दिनों हर रोजेदार के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आज कौन सा रोजा है, सहरी का समय क्या है और रोजा कब से कब तक रखा जाएगा। अगर आप भी 14 मार्च 2026 शनिवार के दिन रोजे से जुड़ी जानकारी जानना चाहते हैं, तो यहां से पढ़ें पूरी डिटेल।

आज 14 मार्च 2026 को कौन सा रोजा है

इस साल इस्लामी हिजरी कैलेंडर के अनुसार सन 1447 चल रहा है और रमजान का महीना अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। आज 14 मार्च 2026 को रमजान का 24वां रोजा रखा जाएगा। रमजान के दिनों का इस समय आखिरी अशरा यानी अंतिम दस दिनों का दौर चल रहा है।

इस्लाम धर्म में रमजान के आखिरी दस दिनों को बेहद मुकद्दस और बरकत भरा समय माना जाता है। इन दिनों में की गई इबादत, दुआ और नेक कामों का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। यही वजह है कि रोजेदार इस दौरान ज्यादा से ज्यादा नमाज पढ़ते हैं, कुरान की तिलावत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं।

आज 14 मार्च 2026 को सहरी का समय क्या है

सहरी का समय सूर्योदय के आधार पर तय होता है। इसे देखते हुए दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में 14 मार्च 2026 को सहरी का अनुमानित समय सुबह करीब 05:01 बजे तक माना जा रहा है। रोजेदारों को चाहिए कि वे फजर की अजान से पहले ही सहरी पूरी कर लें।

सहरी खत्म होने के बाद फजर की नमाज अदा की जाती है और इसके साथ ही पूरे दिन का रोजा शुरू हो जाता है। इसके बाद रोजेदार पूरे दिन कुछ भी खाए-पिए अल्लाह की इवादत करते हैं।

आज 14 मार्च 2026 को रोजा कब से कब तक रहेगा?

रमजान में रोजा रखने का समय सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर तय होता है। इस्लाम की धार्मिक मान्यता के अनुसार फजर की अजान के साथ रोजा शुरू होता है और सूर्यास्त के बाद मगरिब की अजान के साथ इफ्तार करके रोजा खोला जाता है। Delhi-NCR में 14 मार्च 2026 को रोजा सुबह लगभग 05:01 बजे से शुरू होकर शाम करीब 06:27 बजे इफ्तार के साथ पूरा होगा।

रमजान में सहरी का महत्व क्यों है

रोजा शुरु करने से पहले सुबह जो खाना लिया जाता है उसे सहरी कहा जाता है। सहरी रोजेदारों के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है क्योंकि इससे पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है। रमजान में रोजा रखने वाले लोगों के लिए सहरी का महत्व काफी ज्यादा होता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article