Sawan Vinayak Chaturthi 2024: हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। विनायक चतुर्थी का व्रत हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। सावन मास की विनायक चतुर्थी का व्रत सावन महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। विनायक चतुर्थी का व्रत रखने से और विधिवत गणपति की पूजा करने से साधक के सारे काम सफल होते हैं और विघ्नों का नाश होता है। सावन चतुर्थी का व्रत करने से शिव और गणेश दोनों की कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत को करने से सुख, समृद्धि आती है और सफलता प्राप्त होती है। आइए जानें कब रखा जाएगा सावन चतुर्थी का व्रत।
अध्यात्म
Sawan Vinayak Chaturthi 2024: कब रखा जाएगा सावन विनायक चतुर्थी का व्रत, यहां नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
- Authored by: जयंती झा
- Updated Aug 6, 2024, 10:38 AM IST
