अध्यात्म

Sawan Shivratri 2023 Date: कब है सावन शिवरात्रि? बन रहे 2 शुभ योग, जानें पूजा मुहूर्त और डेट

Sawan Shivratri 2023 Date, Time, Shubh Muhurat: सावन का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस महीने में शिवरात्रि का खास महत्व है। जानें 2023 में सावन शिवरात्रि कब है?

Image

Sawan Shivratri 2023 Date (Pixabay)

Sawan Shivratri 2023 Date, Time, Shubh Muhurat: सावन का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस महीने में शिवरात्रि का खास महत्व है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। शिवजी की पूजा में प्रिय चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। शिव पूजा के दौरान माता पार्वती के लिए सुहाग की सामग्री भी अवश्य जुटा लें। शिव पूजा के दौरान भक्तों को पूजा सामग्री की तैयारी पहले से कर लेनी चाहिए ताकि पूजा के दौरान कोई महत्वपूर्ण सामग्री छूट ना जाए।

जानें 2023 में सावन शिवरात्रि कब है?

सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 जुलाई शनिवार को रात 08 बजकर 32 मिनट से शुरू हो रही है। इसका समापन 16 जुलाई रविवार को रात 10 बजकर 08 मिनट पर होगा। इस हिसाब से निशिता मुहूर्त के आधार पर सावन शिवरात्रि 15 जुलाई को है। निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 07 मिनट से देर रात 12 बजकर 48 मिनट तक है। इसलिए शिव पूजा के लिए 41 मिनट का शुभ मुहूर्त है।

सावन शिवरात्रि पर बन रहे खास योग

इस बार सावन शिवरात्रि पर दो शुभ योग वृद्धि और ध्रुव योग बने हैं। सावन शिवरात्रि के दिन मृगशिरा नक्षत्र है. यह सुबह से लेकर रात 12:23 बजे तक है। वृद्धि योग प्रात:काल से सुबह 08 बजकर 22 मिनट तक है। इसके बाद से ध्रुव योग प्रारंभ होगा और रातभर रहेगा।

Sawan Shivratri Ke Upay, यहां जानें सावन शिवरात्रि के लिए विशेष उपाय

इस दिन भगवान शिव को शहद, दूध, घी, शक्कर आदि से अभिषेक करें। इसके साथ ॐ पार्वतीपतये नमः मंत्र का जाप करते हुए उनसे प्रार्थना करें। नौकरी के लिए भगवान शिव का जलाभिषेक करें तथा 11 घी का दीपक जलाकर प्रार्थना करें। सावन शिवरात्रि पर शिवजी को इत्र अर्पित करते हुए हर हर महादेव कहते रहें। इसके साथ जल भी अर्पित करें और नम: शिवाय का जाप करें।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article