Shivratri 2023 July Date: शिवरात्रि का त्योहार हिंदू पंचांग अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष के 14वें दिन मनाया जाता है। लेकिन फाल्गुन और श्रावण मास में आने वाली शिवरात्रि का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। सावन महीना 4 जुलाई से लग गया है। ऐसे में अब शिव भक्तों को सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri Kab Hai 2023) का इंतजार है। बता दें इस बार सावन में दो शिवरात्रि पड़ेंगी। सावन की पहली शिवरात्रि जुलाई में ही पड़ेगी तो दूसरी शिवरात्रि अगस्त में आएगी। ये सावन अधिकमास वाली शिवरात्रि (Adhik Maas Ki Shivratri 2023) होगी। अब जानिए सावन शिवरात्रि की डेट और टाइम (Sawan Shivratri 2023 Date And Time)।
सावन शिवरात्रि 2023 डेट (Sawan Shivratri 2023 Date And Time)
शिवरात्रि का त्योहार हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी को पड़ता है। इस साल श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि 15 जुलाई की रात 8 बजकर 32 मिनट पर लग जाएगी और इसकी समाप्ति 16 जुलाई की रात 10 बजकर 8 मिनट पर होगी। ऐसे में श्रावण शिवरात्रि का पर्व 15 जुलाई को मनाया जाएगा। आगे देखिए सावन शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त।
| सावन शिवरात्रि, शनिवार | 15 जुलाई 2023 |
| निशिता काल पूजा समय | 12:07 AM से 12:48 AM, जुलाई 16 |
| अवधि | 41 मिनट |
| रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय | 07:21 PM से 09:54 PM |
| रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय | 09:54 PM से 12:27 AM, जुलाई 16 |
| रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय | 12:27 AM से 03:00 AM, जुलाई 16 |
| रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय | 03:00 AM से 05:33 AM, जुलाई 16 |
| रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा सम | 03:00 AM से 05:33 AM, जुलाई 16 |
| चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ | जुलाई 15, 2023 को 08:32 PM बजे |
| चतुर्दशी तिथि समाप्त | जुलाई 16, 2023 को 10:08 PM बजे |
अधिक मास शिवरात्रि 2023 कब है (Adhik Maas Ki Shivratri 2023 Date And Time)
सावन की दूसरी शिवरात्रि 14 अगस्त दिन सोमवार को पड़ेगी। ये अधिक मासिक शिवरात्रि होगी। क्योंकि इस समय अधिकमास लगा होगा। बता दें इस साल 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास यानी अधिकमास रहेगा। ये महीना भी शिव की पूजा के लिए खास माना जाता है। ऐसे में इस महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि भी शिव भक्तों के लिए काफी खास रहेगी।
