अध्यात्म

Sawan 2023: सावन कब से लग रहा है, जानिए क्यों प्रिय है शिव को ये महीना

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 21, 2023, 12:54 PM IST

Sawan 2023 Start Date: सावन का महीना इस साल 4 जुलाई से शुरू हो रहा है। ये महीना शिव की अराधना के लिए विशेष माना जाता है। जानिए भगवान शिव को क्यों प्रिय है ये महीना।

Image

Sawan Kab Se Start Hai 2023: सावन कब से शुरू हो रहा है

Sawan 2023 Kab Se Start Hai: श्रावण मास (Shravan Maas 2023) या सावन महीना (Sawan Month 2023) भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। इस महीना का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। सावन के महीने में कावड़ यात्रा (Kawad Yatra 2023) निकालने की परंपरा है। सावन में शिव भक्त शिव जी की विधि विधान पूजा करते हैं। वहीं कई लोग सावन सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat 2023) रखते हैं। सरल शब्दों में समझें तो श्रावण महीना भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए खास माना जाता है। जानिए इस साल सावन कब से कब तक रहेगा (Sawan 2023 Start And End Date) और क्यों ये महीना शिव को प्रिय होता है।

सावन 2023 कब से कब तक रहेगा (Sawan Kab Se Start Hai)

सावन महीना इस साल 4 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति 31 अगस्त को होगी। पुरुषोत्तम मास लग जाने के कारण श्रावण मास इस बार दो महीने तक चलेगा। जिसके चलते इस बार 8 सावन सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat 2023) रखे जायेंगे वहीं दो शिवरात्रि (Shivratri 2023) व्रत पड़ेंगे।

शिव को क्यों प्रिय है सावन महीना (Why Sawan Month Is Favourite Of Lord Shiva)

सावन महीना भगवान शिव को इतना प्रिय क्यों है इसे लेकर एक कथा काफी प्रचलित है। जिसके अनुसार जब दक्ष पुत्री माता सती ने अपने जीवन का त्याग कर दिया था तो उसके बाद उन्होंने पार्वती के रूप में जन्म लिया था। पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए वर्षों कठोर तपस्या की जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनकी मनोकामना पूर्ण करते हुए उनके साथ विवाह करने का निश्चय किया। कहते हैं तभी से सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय बन गया। मान्यता हैं कि सावन के महीने में ही भगवान शिव ने अपनी ससुराल में विचरण किया था जहां अभिषेक के साथ उनका स्वागत किया गया था। इसलिए इस माह में अभिषेक का खास महत्व माना जाता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article