Kawad Yatra 2023 Jal Date: सावन महीने में कावड़ यात्रा निकालने की परंपरा है। ऐसे में कावड़ यात्रा जल कब चढ़ेगा (Kawad Yatra Jal Kab Chadega) इसे लेकर सर्च शुरू हो गई है। बता दें सावन (Sawan 2023 Start And End Date) का महीना इस साल 4 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा और कावड़ यात्रा पूरे महीने चलेगी। वैसे तो सावन के किसी भी दिन आप कावड़ जल (Kawad Jal Date 2023) चढ़ा सकते हैं। लेकिन इसके लिए शिव भक्त प्रदोष व्रत और शिवरात्रि का दिन ज्यादा शुभ मानते हैं। वहीं ज्यादातर कावड़िए सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2023) पर जल चढ़ाते हैं। जानिए इस साल कावड़ जल कब चढ़ेगा।
कावड़ जल कब चढ़ेगा 2023 (Kawad Yatra 2023 Jal Date)
पंडित सुजित जी महाराज अनुसार सावन का हर दिन पवित्र माना जाता है। ऐसे में आप अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी दिन जल चढ़ा सकते हैं। लेकिन सावन प्रदोष और श्रावण शिवरात्रि का दिन जल चढ़ाने के लिए सबसे खास माना जाता है। इसलिए अधिकतर लोग इस कार्य के लिए इन तिथियों का चुनाव करते हैं। नीचे देखिए सावन जल चढ़ाने की डेट।
| तारीख | दिन | त्योहार |
| 15 जुलाई 2023 | शनिवार | शिवरात्रि, प्रदोष व्रत |
| 30 जुलाई 2023 | रविवार | प्रदोष व्रत |
| 13 अगस्त 2023 | रविवार | प्रदोष व्रत |
| 14 अगस्त 2023 | सोमवार | शिवरात्रि |
| 28 अगस्त 2023 | सोमवार | प्रदोष व्रत |
सावन शिवरात्रि 2023 महत्व (Sawan Shivratri 2023 Significance)
हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। सावन महीने में आने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि या श्रावण शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार श्रावण महीने में आने वाली शिवरात्रि में व्रत रख भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। सावन शिवरात्रि में गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
सावन शिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2023 (Sawan Shivratri Puja Muhurat 2023)
सावन शिवरात्रि इस साल 15 जुलाई और 14 अगस्त को मनाई जाएगी। 15 जुलाई को मनाए जाने वाली सावन शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त 12:07 AM से 12:48 AM, जुलाई 16 तक रहेगा। रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय 07:21 PM से 09:54 PM तक रहेगा। दूसरे पहर की पूजा का समय 09:54 PM से 12:27 AM, जुलाई 16 तक रहेगा। रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय 12:27 AM से 03:00 AM, जुलाई 16 तक है और रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय 03:00 ए एम से 05:33 ए एम, जुलाई 16 तक रहेगा।
