अध्यात्म

सावन 2026 के ये 5 दिन 5 राशियों के लिए रहेंगे शुभ, केदार योग और देवों के देव महादेव का मिलेगा साथ

Kedar Yog 2026: ​सावन के पवित्र महीने में कुल 5 दिनों तक केदार योग प्रभावी रहेगा। चलिए जानें केदार योग का निर्माण कब से कब तक हो रहा है, किस स्थिति में ये योग बनता है और इसका किन 5 राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव आने वाले दिनों में पड़ेगा।

Image

सावन 2026 में बन रहा है केदार योग

Kedar Yog Will Be Formed During The Month Of Sawan 2026: शिव उपासना के लिए सावन का प्रत्येक दिन खास होता है। इस बार 30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक सावन रहेगा, जिस दौरान व्रत रखने और शिव परिवार की पूजा करने से भक्तों को महालाभ हो सकता है। ज्योतिष गणना का आकलन करें तो साल 2026 में 9 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक केदार योग प्रभावी रहेगा। इन 5 दिनों में 5 राशियों के जीवन पर केदार योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा। साथ ही देवों के देव महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है। आइए अब जानें केदार योग के बनने के कारण और असर के बारे में।

केदार योग कब बनता है?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु (देवगुरु बृहस्पति), शुक्र और शनि यानी 7 ग्रह जन्म कुंडली के 4 भावों या राशियों में स्थित होते हैं तो केदार योग बनता है। इन ग्रहों में राहु और केतु का शामिल न होना जरूरी है क्योंकि तभी केदार योग बनता है। इस बार 9 अगस्त से लेकर 13 अगस्त 2026 तक ये 7 ग्रह 4 राशियों में स्थित रहेंगे। सूर्य कर्क राशि, चंद्रमा मिथुन राशि, मंगल कर्क राशि, बुध कर्क राशि, गुरु कर्क राशि, शुक्र कन्या राशि और शनि मीन राशि में रहेंगे। हालांकि, चंद्र ग्रह का गोचर जल्दी हो जाएगा।

5 लकी राशियों का राशिफल

वृषभ राशि (Taurus)-

केदार योग और शिव जी की विशेष कृपा से वृषभ राशि वालों के जीवन में स्थिरता आएगी। साथ ही करियर में प्रगति होगी। इसके अलावा पूर्व में की गई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)-

केदार योग के शुभ प्रभाव और महादेव की कृपा से मिथुन राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही समाज के गणमान्य लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा सेहत में अधिक गिरावट देखने को नहीं मिलेगी।

सिंह राशि (Leo)-

केदार योग ही नहीं, महादेव की विशेष कृपा के कारण भी सिंह राशि वालों के जीवन में खुशियां लगातार बढ़ती जाएंगी। जहां एक तरफ अटका हुआ धन आपको वापस मिलने के योग हैं। वहीं, दूसरी तरफ सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

शिव जी के आशीर्वाद और केदार योग के सकारात्मक प्रभाव के कारण वृश्चिक राशि वालों के बिगड़े काम इन 5 दिनों के दौरान बन सकते हैं। साथ ही धन के साथ-साथ जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)-

केदार योग का 5 दिनों तक बनना और शिव जी का साथ मिलना कुंभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। साथ ही आर्थिक उन्नति होगी और आप पहले से ज्यादा खुश रहेंगे। इसके अलावा पारिवारिक जीवन में चल रही टेंशन दूर होगी।

नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article