अध्यात्म

Surya Gochar 2023: 30 साल बाद बनी पिता-पुत्र की युति, इन चार राशि वालों का जीवन पकड़ेगा रफ्तार, काटेंगे चांदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 07:51 PM IST

Surya Gochar 2023: शनि के बाद अब सूर्य भी कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। अब पिता-पुत्र मिलकर 30 साल बाद युति बना रहे हैं। यह युति जहां कुछ राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा, वहीं कुछ राशि के वालों के लिए नुकसानदायक रहेगा। आइए जानते हैं कि यह युति किन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा।

Image

सूर्य राशि परिवर्तन 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्य देव 15 मार्च तक रहेंगे कुंभ राशि में
  • यह युति जहां कई राशि के जातकों के लिए फायदेमंद
  • कर्मफलदाता शनि देव पहले ही कर चुके हैं कुंभ में गोचर

Surya Rashi Parivartan 2023: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को बहुत महत्‍वपूर्ण और प्रभावित करने वाला घटना माना जाता है। इसका प्रभाव पूरे मानव जीवन पर देखने को मिलता है। बता दें कि कर्मफलदाता शनि के कुंभ में गोचर करने के बाद और भगवान सूर्य भी कुंभ में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य देव 15 मार्च तक इसी राशि में रहेंगे। शनि के साथ सूर्य की यह युति 30 साल बाद बन रही है। शनिदेव को भगवान सूर्य का पुत्र माना गया है। इस गोचर के कारण पिता-पुत्र अब आमने-सामने आ चुके हैं। दोनों की यह युति जहां कई राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहने वाली है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह नुकसानदायक रहेगा। आइए जानते हैं कि पिता-पुत्र के इस युति से किन राशि के जातकों को फायदा मिलेगा।

मेष राशि

सूर्यदेव के कुंभ राशि में गोचर करने से मेष राशि वाले जातकों को फायदा ही फायदा मिलने वाला है। इस युति से इन राशि वालों का छिपा हुआ हुनर सामने आकर फायदा दिला सकता है। आर्थिक नजरिए से भी यह युति आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होने के साथ आकस्मित आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपको सामाजिक रूप से भी फायदा मिल सकता है।

वृष राशि

सूर्य का गोचर वृष राशि के 10वें भाव में हुआ है। दशम भाव में सूर्य बहुत बलवान माने जाते हैं। इससे इन राशि के जातकों को करियर और कारोबार में फायदा मिल सकता है। पेशेवर लोगों को पहले से ज्यादा अधिकार मिलने के साथ आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। आर्थिक रूप से भी यह समय आपका पहले से बेहतर गुजरेगा।

मिथुन राशि

सूर्य देव ने मिथुन राशि के नौवें भाव में गोचर किया है। इस युति से इन राशि के जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। शनि और सूर्य की कृपा से आपकी आर्थिक प्रगति मिल सकती है। भाग्य भी आपका साथ देगा और आप कहीं से बड़ा लाभ हासिल कर सकते हैं। आप समाज में मान और सम्मान पाने के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्‍वस्‍थ्‍य रहेंगे।

सिंह राशि

सूर्य इस राशि के सप्तम भाव में गोचर करेंगे। इससे आपको पहले की तुलना में ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका आपको पूरा फायदा मिल सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। क्‍योंकि सूर्य की सीधी नजर आपकी राशि पर ही रहेगी, इसलिए आपको ज्‍यादा दौड़ भाग करना पड़ सकता है। नई जगहों की यात्रा करने के अलावा नए दोस्‍त भी बन सकते हैं। इस दौरान कोई नई बिजनेस डील भी साइन कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article